अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 8 लोग घायल; दो की हालत गंभीर

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया से सामने आया है। यहां एक पार्टी के दौरान गोलीबारी हो गई, जिसमें कम से कम 8 लोग घायल हो हुए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। घायलों की उम्र 16 से 29 के बीच है।

पूल पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के प्रतिनिधियों ने लॉस एंजिलिस से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सिटी ऑफ कार्सन में स्थानीय समय अनुसार लगभग 12:05 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। रिपोर्ट में कहा गया कि घटनास्थल पर अधिकारियों को 6 लोग घायल मिले। वहीं, दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कम से कम 50 किशोर एक पूल पार्टी में भाग ले रहे थे।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी

6 जून की शाम को अमेरिका की वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास एक हाईस्कूल की ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें 7 लोगों को गोली लगी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हुए। वहीं पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग में मारे गए लोग सेरेमनी में शामिल होने आए थे। इनमें एक 18 साल का युवक और एक 35 साल का आदमी शामिल है। घटना मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे वर्जीनिया के रिचमंड इलाके के मनरो पार्क में हुई। घटना के कुछ देर पहले ही पार्क के सामने अल्ट्रिया थिएटर में हाई स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी हुई थी। यह पार्क वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के कैंपस में है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी : वर्जीनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान हुई फायरिंग, 2 की मौत; पांच हुए घायल

संबंधित खबरें...

Back to top button