PlayBreaking News

Chhattisgarh News : रायपुर के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी, 2 मजदूर घायल

Follow on Google News
Chhattisgarh News : रायपुर के केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी, 2 मजदूर घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि पांच किलोमीटर दूर से ही आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। इस घटना में दो मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है। आग के साथ ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके के लोग सहम गए हैं। आग लगने का वीडियो भी सामने आ गया है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि पूरा केमिकल प्लांट उसकी चपेट में आ गया है।

कैसे हुआ ब्लास्ट ?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। प्लांट में मजदूर ड्यूटी के लिए आ रहे थे। इस दौरान वहां केमिकल से भरा टैंकर खाली किया जा रहा था। एक मजदूर पाइप के सहारे इसे ड्रम में डाल रहा था। इसी दौरान वॉल्व के पास अचानक आग लग गई। जो तेजी से पूरे पाइप में फैल गई। इससे मजदूर का पैर और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया। घायलों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य मजदूर को मामूली चोटें आई हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts