छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, शव बरामद

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, शव बरामद
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल रोधी अभियान के दौरान हुई। घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। जनवरी में छत्तीसगढ़ में हुईं अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं।

बीजापुर मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 16 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 16 जनवरी को सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन हुआ। जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तेलंगाना सीमा पर हुई मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 18 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मरने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन 10 नक्सलियों पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई

  • बीजापुर में 12 जनवरी को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित 5 नक्सली ढेर।
  • नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों द्वारा 6 जनवरी से चलाए गए तीन दिवसीय नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच नक्सली मारे गए।
  • सुकमा जिले में 9 जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे।
  • इससे पहले 3 जनवरी को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।
  • पुलिस के अनुसार, पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया।
  • इस साल 6 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया था, जिसकी चपेट में आए एक वाहन में सवार 8 पुलिसकर्मी और वाहन चालक मारे गए थे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts