Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh News : बीजापुर-सुकमा सीमा पर मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Chhattisgarh News : बीजापुर-सुकमा सीमा पर मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
सुकमा। साल 2025 की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। लेकिन, नक्सलियों के मारे जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई- कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के जवान शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा हुआ है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

बीजापुर में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों को लेकर जा रही गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ा दिया। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर की मौत हो गई है। अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे। सोमवार (6 जनवरी) दोपहर की यह घटना बताई जा रही है। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। बस्तर रेंज आईजी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। तभी दोपहर करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। विस्फोटक लदे वाहन को सुरक्षाबलों के काफिले के पास आकर विस्फोट किया गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

नक्सलियों ने प्लांट किया था 50 किलो RDX

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों ने 50 किलो RDX प्लांट किया था। हमला इतना खौफनाक था कि विस्फोट वाली जगह एक बड़ा गड्ढा हो गया। सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला ऐसे समय में हुआ है जब सेना का एंटी-नक्सली ऑपरेशन चल रहा है।

अबूझमाड़ में मारे गए थे 5 नक्सली

शनिवार (4 जनवरी) देर रात अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान हेड कांस्टेबल सन्नू करम शहीद हो गया। जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को भी मार गिराया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts