Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh News : बीजापुर के तर्रेम में IED ब्लास्ट, STF के 2 जवान शहीद, 4 घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh News : बीजापुर के तर्रेम में IED ब्लास्ट, STF के 2 जवान शहीद, 4 घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बीजापुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास वह आईईडी की चपेट में आ गए।

इन जिलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी

पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना में विशेष कार्य बल (STF) के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के दरभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद 16 जुलाई को इन जिलों से एसटीएफ, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

सर्च ऑपरेशन जारी

अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया और शहीद जवानों के शवों, वहीं घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। घायल जवानों के इलाज के इंतजाम भी किए गए। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts