Chhattisgarh Encounter : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन शुरू

Chhattisgarh Encounter : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन शुरू
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

रुक-रुककर गोलीबारी जारी

अधिकारियों ने बताया कि दल शनिवार को जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने खोजी अभियान शुरू किया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts