Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Durg Bhilai:पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके चन्द्रवंशी के ठिकाने पर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम से मचा हड़कंप

भिलाई में तड़के 6 बजे ED की कार्रवाई, घर के अंदर दस्तावेजों की जांच,बाहर सुरक्षा का घेरा।भिलाई में मंगलवार सुबह ED की कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA बताए जा रहे केके चंद्रवंशी के घर करीब सुबह 6 बजे दबिश दी। जानकारी के अनुसार ED की 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 5 से 6 अधिकारी घर के अंदर जांच कर रहे हैं।
पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके चन्द्रवंशी के ठिकाने पर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम से मचा हड़कंप

प्रेम कुमार, रायपुर: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA बताए जा रहे केके चंद्रवंशी के घर करीब सुबह 6 बजे दबिश दी। टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Raipur: CGPSC मेंस का परिणाम घोषित, 608 अभ्यर्थियों का सपना हुआ साकार, 21 सितंबर से इंटरव्यू की जंग

सुबह 6 बजे पहुंची ED की टीम

रायपुर। भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई से हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA बताए जा रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह करीब 6 बजे दबिश दी।

/img/129/1788240971412

घर के अंदर दस्तावेजों की जांच

बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी केके चंद्रवंशी के घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रहे हैं। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में फिलहाल ED की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

/img/129/1788240877444

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, हनी बग्गा बने निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष,भूपेश खेमे को बढ़त, देवेंद्र यादव कैंप को झटका।

2 से 3 गाड़ियों में पहुंची टीम

मिली जानकारी के अनुसार, ED की करीब 2 से 3 गाड़ियां केके चंद्राकर के घर पहुंची हैं। वहीं, 5 से 6 अधिकारियों के घर के अंदर मौजूद होने की सूचना है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

किस मामले में हुई कार्रवाई? बड़ा सवाल

ED की इस कार्रवाई को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जांच एजेंसी किस मामले को लेकर केके चंद्रवंशी के ठिकाने पर पहुंची है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

/img/129/1788241085625

यह भी पढ़ें: Bilaspur: भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक,घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

ED की कार्रवाई पर टिकी नजर

फिलहाल ED की टीम की जांच जारी बताई जा रही है। जांच के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री सामने आती है और कार्रवाई का आधार क्या है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

केके चंद्रवंशी के घर खंगाले जा रहे दस्तावेज

पुरानी भिलाई में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट के.के. चंद्रवंशी के निवास पर आज तड़के ED की टीम ने दबिश दी। 3 गाड़ियों में सवार होकर ED के 8 अधिकारी सुबह-सुबह पुरानी भिलाई स्थित चंद्रवंशी के आवास पर पहुंचे। के.के. चंद्रवंशी मूल रूप से कृषि विभाग में ग्रेड-1 अधिकारी थे। इसके बाद वे लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री के पीए रहे। रिटायरमेंट के बाद भी वे 3 साल तक संविदा पर पूर्व सीएम के पुरानी भिलाई स्थित निवास कार्यालय में पीए के पद पर तैनात रहे। रिटायरमेंट के बाद खरीदी गई कृषि भूमि और निर्मित मकान की संपत्तियों को लेकर जांच की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल,24 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

दुर्ग-भिलाई में ED की लगातार कार्रवाई

इससे ठीक 12 दिन पहले भी ED ने दुर्ग में दो कारोबारियों—विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसे कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से कथित लेनदेन के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

खबरों में अपडेट्स जारी है.... 

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts