PlayBreaking News

CG NEWS:23 साल की चारु पांडेय ने पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

तिल्दा-नेवरा की चारु पांडेय वर्तमान में चेन्नई स्थित CAG कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में चारु पांडेय भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मई 2025 में इस पद का कार्यभार संभाला था। सरकारी सेवा में रहते हुए भी वे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित कर रही हैं।
Follow on Google News
23 साल की चारु पांडेय ने पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

RAIPUR NEWS। रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की बेटी चारु पांडेय ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिस पर पूरा प्रदेश गर्व कर रहा है। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

छत्तीसगढ़ की चारु बनीं युवाओं की प्रेरणा, राष्ट्रपति से मिलेगा गोल्ड मेडल

चारु पांडेय की इस असाधारण उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगी। यह सम्मान न केवल चारु के लिए बल्कि उनके परिवार, तिल्दा-नेवरा और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढ़ें: CG News: डॉक्टरों ने मृत बताया, अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुआ युवक! एम्बुलेंस में हिले हाथ-पैर, VIDEO वायरल

SSC से लेकर SBI और CG SI तक, चारु पांडेय ने रचा सफलता का नया इतिहास

चारु प्रवीण कुमार पांडेय और सुधा पांडेय की पुत्री हैं। उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा वाली कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इनमें SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, IBPS PO, SBI, दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर तथा CG NHM सहित कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।

19 परीक्षाएं पास कर बनाई अलग पहचान

वर्तमान में चारु पांडेय भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मई 2025 में इस पद का कार्यभार संभाला था। सरकारी सेवा में रहते हुए भी वे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप

चारु पांडेय की उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व

चारु की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो छोटे शहरों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। उनकी उपलब्धि विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। आज चारु पांडेय का नाम प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुका है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देती है कि सफलता किसी बड़े शहर या विशेष सुविधाओं की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास ही मंजिल तक पहुंचाते हैं।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts