छत्तीसगढ़ की बस का तेलंगाना में एक्सीडेंट, दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत, 17 घायल

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ की बस का तेलंगाना में एक्सीडेंट, दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत, 17 घायल
सुकमाछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तेलंगाना सीमा पर सड़क हादसे में चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार तड़के साढ़े तीन से चार बजे के बीच घटी जब एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंच गई।

सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाईवे पर हादसा

जानकारी के मुताबिक, भीषण सड़क हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाईवे पर आज तड़के घटित हुआ। बताया जा रहा है कि जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 17 केएस 7719 ओडिसा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ बढ़ी ही थी कि बीच रास्तें में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नही पाया। जिसके कारण तेज रफ्तार बस खड़ी रेत से भरी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बस के सामने और एक साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के कारणों की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राहत बचाव कार्य के दौरान इस दुर्घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में चार की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है। कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts