PlayBreaking News

फिल्म छावा का ऐसा खुमार, मराठा गेटप में फिल्म देखने पहुंची भोपाल की ऑडियंस, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा आयोजन

Follow on Google News
फिल्म छावा का ऐसा खुमार, मराठा गेटप में फिल्म देखने पहुंची भोपाल की ऑडियंस, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा आयोजन
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। पूरे देश में इसका अलग ही क्रेज देखने को मिला। इसी बीच भोपाल के रंग महल टॉकीज से एक  वीडियो सामने आया, जिसमें फिल्म देखने आई ऑडियंस छत्रपति शिवाजी के गेटप में नजर आई। दरअसल, ये लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े प्रदेश कार्य समिति के लोग थे। कृष्णा घाडगे के नेतृत्व  में लोग ढोल, ताशे, पगड़ी, फूल माला और पटाखे के साथ फिल्म देखने पहुंचे। 

'छावा' में दमदार स्टार कास्ट और म्यूजिक 

मड्डॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और डायना पेंटी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ए.आर. रहमान ने फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। विक्की फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी येसूबाई भोसले के रोल में हैं। अक्षय खन्ना और डायना पेंटी ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

सिर्फ तीन दिनों में 116 करोड़ की कमाई के साथ 'छावा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसके साथ अब तक फिल्म ने 341 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' है, जिसने तीन हफ्तों में 114 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 'देवा' और 'इमरजेंसी' काफी पीछे हैं।

पीरियड ड्रामा फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म बनी छावा 

'छावा' न केवल 2025 की सबसे बड़ी हिट बन रही है, बल्कि यह अब तक के पीरियड ड्रामा फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने जोधा अकबर, पद्मावत, बाजी राउ मस्तानी, मणिकर्णिका आदि के रिकार्ड्स को भी तोड़ दिया है। इसके पहले ये रिकॉर्ड पद्मावत के नाम था। 'पद्मावत' ने 19 करोड़, तो दूसरे दिन 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'छावा' ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़कर पीरियड ड्रामा फिल्मों में अपना एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts