People's Update
Wednesday, April 1, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 1, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    रीवा का चिरहुला धाम, जहां हर मुराद की लगती है अर्जी
    ताजा खबर

    इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर चंद्रयान-3 : 23 अगस्त को टल सकती है लैंडिंग, जानें फिर कब चांद पर उतरेगा लैंडर

    Publish Date: 22 Aug 2023, 9:21 AM (IST)Updated On: 22 Aug 2023, 11:14 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    बेंगलुरु। भारत जल्द ही इतिहास रचने वाला है। चंद्रयान-3 के लैंडर को कल यानी 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे 25 Km की ऊंचाई से लैंड कराने की कोशिश की जाएगी। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सक्सेसफुल होता है तो वो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा।

    लैंडिंग साइट पर सूरज निकलने का इंतजार

    चंद्रयान-3 का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ। इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किमी और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि, अब लैंडर की इंटरनल जांच की जाएगी और जब तक लैंडिंग साइट पर सूरज नहीं निकलता तब तक इंतजार किया जाएगा। चंद्रयान-3 को 23 अगस्त को शाम करीब 5:45 बजे 25 Km की ऊंचाई से लैंड कराने की कोशिश की जाएगी।

    चंद्रमा की सतह पर नजर आए गड्ढे

    17 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को छोड़ दिया था और खुद आगे चल रहा था। जिससे वह चांद के और नजदीक पहुंच गया है। 18 अगस्त की दोपहर से पहले विक्रम लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल 153 km x 163 km की ऑर्बिट में थे। लेकिन करीब 4 बजे दोनों के रास्ते बदल गए। चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के गुरुवार (17 अगस्त) को अलग होने के बाद ली गईं तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखाई देते हैं, जिन्हें इसरो द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में ‘फैब्री’, ‘जियोर्डानो ब्रूनो’ और ‘हरखेबी जे’ के रूप में चिह्नित किया गया है। 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें शामिल हैं। सेपरेशन के बाद लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- ‘थैंक्स फॉर द राइड मेट’। अब प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा। चंद्रमा की अंतिम कक्षा में चंद्रयान-3  

    क्या है प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल ?

    अब चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं। दरअसल, चंद्रयान-3 में एक प्रोपल्शन या प्रणोदक मॉड्यूल है। इसका मुख्य काम लैंडर को चंद्रमा के करीब लेकर जाने का था। लैंडर में एक रोवर शामिल हैं। भारत के तीसरे चंद्र मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारना है। चंद्रयान-2 मिशन में लैंडर पर नियंत्रण खो देने की वजह से उसकी सॉफ्ट लैंडिंग की जगह क्रैश लैंडिंग हो गई थी। इसके कारण लैंडर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था।

    5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में किया था प्रवेश

    22 दिन के सफर के बाद पांच अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रयान ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। उसके बाद इसकी तीन बार ऑर्बिट बदली जा चुकी है।
    • 6 अगस्त : पहली बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई गई। जिसके बाद चंद्रयान 170 km x 4313 km की ऑर्बिट में घूम रहा था। इसी दिन चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं।
    • 9 अगस्त : दूसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई गई। जिसके बाद चंद्रयान 174 km x 1437 km किलोमीटर वाली छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था।
    • 14 अगस्त : तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई गई। जिसके बाद चंद्रयान 150 Km x 177 Km किलोमीटर की ऑर्बिट में घूम रहा था।

    कब-कब लॉन्च हुए चंद्रयान?

    • चंद्रयान-1 : साल 2008
    • चंद्रयान-2 : साल 2019
    • चंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था, जबकि चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे। वहीं चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा, सिर्फ लैंडर और रोवर ही रहेंगे।
    • इस बार भी इसरो ने लैंडर का नाम ‘विक्रम’ और रोवर का ‘प्रज्ञान’ रखा है। लैंडर और रोवर के चंद्रयान-2 में भी यही नाम थे।
    ये भी पढ़ें- चंद्रयान-3 ने चांद की भेजी नईं तस्वीरें : धरती से नहीं दिखता यह हिस्सा, 23 अगस्त को साउथ-पोल पर उतरने वाला पहला देश बनेगा भारत ये भी पढ़ें- Russia’s Luna-25 Crashed : रूस का लूना मून मिशन फेल, चांद की सतह से टकराकर क्रैश हुआ लूना-25 ये भी पढ़ें- इतिहास रचने जा रहा भारत : चांद से सिर्फ 25KM दूर चंद्रयान-3, लैंडिंग साइट पर सूरज निकलने का इंतजार

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    रीवा का चिरहुला धाम, जहां हर मुराद की लगती है अर्जी

    हनुमान जन्मोत्सव विशेष:रीवा का चिरहुला धाम, जहां हर मुराद की लगती है अर्जी

    बहरीन के डेटा सेंटर बने निशाना

    ईरान का अमेरिकी कंपनी Amazon पर हमला :बहरीन के डेटा सेंटर बने निशाना

    मार्च में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, 10 महीने का सबसे ऊंचा स्तर

    GST Collection:मार्च में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, 10 महीने का सबसे ऊंचा स्तर

    अंतिम रांउड की नीलामी दूसरे दिन भी जारी, 3,000 करोड़ की लगी बोलियां

    शराब ठेके :अंतिम रांउड की नीलामी दूसरे दिन भी जारी, 3,000 करोड़ की लगी बोलियां

    जहां श्रद्धालु भगवान के बनते हैं माता- पिता, बोली भी लगती है, क्या है पूरी प्रथा?

    MP में मौजूद एक ऐसा मंदिर :जहां श्रद्धालु भगवान के बनते हैं माता- पिता, बोली भी लगती है, क्या है पूरी प्रथा?

    राजा नहीं, पर सबसे महान योद्धा: 'स्वयंभू' में दिखेगी इतिहास के अनसुने नायक की कहानी

    राजा नहीं, पर सबसे महान योद्धा: 'स्वयंभू' में दिखेगी इतिहास के अनसुने नायक की कहानी

    राम चरण की ‘रंगस्थलम’ के 8 साल पूरे, सुकुमार ने शेयर किया अनदेखा BTS वीडियो

    राम चरण की ‘रंगस्थलम’ के 8 साल पूरे, सुकुमार ने शेयर किया अनदेखा BTS वीडियो

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार का इनामी दुर्गेश यादव उर्फ जीतू गिरफ्तार

    भोपाल:पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार का इनामी दुर्गेश यादव उर्फ जीतू गिरफ्तार

    चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, बम फेंकते आरोपी का LIVE VIDEO आया सामने

    Chandigarh BJP Office Blast :चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, बम फेंकते आरोपी का LIVE VIDEO आया सामने

    बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद किया सरेंडर

    रायपुर में डबल मर्डर :बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद किया सरेंडर

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....