Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान महा मुकाबले से पहले बाबा महाकाल व सिद्धिविनायक मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा, टीम इंडिया का फोटो रखकर हुआ मंत्रोच्चार

IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान महा मुकाबले से पहले बाबा महाकाल व सिद्धिविनायक मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा, टीम इंडिया का फोटो रखकर हुआ मंत्रोच्चार
उज्जैन। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज दोपहर 2:30 बजे दुबई में खेला जाएगा। इस महामुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह चरम पर है। टीम इंडिया की जीत के लिए जगह-जगह दुआएं की जा रही हैं। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।

महाकाल मंदिर में जलाभिषेक और मंत्रोच्चार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने टीम इंडिया की तस्वीर रखकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ भारतीय टीम की जीत की कामना की गई। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, भारत-पाक मैच को देखते हुए यह विशेष पूजा देशवासियों की भावनाओं को दर्शाती है।

सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में विशेष अनुष्ठान

महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा के समक्ष टीम इंडिया की तस्वीर रखकर पुजारियों ने 'गणपति अथर्वशीर्ष' का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने टीम के अच्छे प्रदर्शन और विजय की प्रार्थना की।

मां बगलामुखी मंदिर में हवन और आहुतियां

वहीं दूसरी ओर, मां बगलामुखी मंदिर में हल्दी-मिर्च के साथ विशेष हवन किया गया। पुजारियों ने कहा कि यह हवन बाधाओं को दूर करने और टीम के मनोबल को ऊंचा रखने के उद्देश्य से किया गया है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले का महत्व

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश को हराकर शानदार तरीके से की है। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। टीम इंडिया की निगाहें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर टिकी हैं। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। देशभर के क्रिकेट प्रेमी इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं और विभिन्न स्थानों पर टीम इंडिया के समर्थन में प्रार्थनाएं और आयोजन किए जा रहे हैं। उज्जैन के इन धार्मिक स्थलों पर हुई विशेष पूजा ने देशवासियों की उम्मीदों को और भी प्रबल कर दिया है। ये भी पढ़ें- IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, 2017 फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, ये होगी प्लेइंग-11
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts