अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

International Yoga Day : PM मोदी ने कहा- योग ग्लोबल मूवमेंट बन गया, राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर सैनिकों के साथ किया योग

नई दिल्ली। देशभर में आज नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ रखी गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में स्वदेश निर्मित INS विक्रांत पर सैकड़ों भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। उन्होंने वहां से वीडियो संदेश भेजकर देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रक्षा मंत्री ने किए योगासन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाल विमान वाहक पोत पर समारोह का नेतृत्व किया और करीब एक घंटे तक योगासन भी किए। समारोह में ‘अग्निवीरों’ ने भी एकता तथा कल्याण की भावना को आत्मसात करते हुए योग किया। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और नौसेना तथा रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लद्दाख के पैंगोंग त्सो में भारतीय सेना के जवानों ने किया योग
सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों ने बर्फीले पहाड़ों के बीच किया योग

योग एक वैश्विक आंदोलन बना है : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। अमेरिका की यात्रा पर गए श्री मोदी ने बुधवार को नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग पर अपने एक वीडियो संदेश में देशवासियों को‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार विभिन्न दायित्वों की वजह से वह अमेरिका में हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। मोदी ने कहा कि भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।

पीएम मोदी ने कहा- याद होगा 2014 में UN जनरल असेंबली में योग का प्रस्ताव आया तो रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया। तब से लेकर आज तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। एक ग्लोबल स्पिरट बन गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button