Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CBSE RESULT : जारी हुआ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; पीएम मोदी ने सफल स्टूडेंट्स को दी बधाई

CBSE RESULT : जारी हुआ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; पीएम मोदी ने सफल स्टूडेंट्स को दी बधाई
भोपाल। CBSE ने सोमवार को 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल 12वीं में 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 0.67 प्रतिशत ज्यादा है। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 12 में 91% से ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं। 12वीं का रिजल्ट जारी होने के करीब 2 घंटे बाद ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। दसवीं का परीक्षा परिणाम 93.60% रहा जो पिछले साल के मुकाबले, 0.48% बेहतर है। 2023 में हाई स्कूल में सफल स्टूडेंट्स का आंकड़ा 93.12% था।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने सोमवार को 10वीं और 12वीं मे अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X” पर सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। पीएम ने इन सभी को एग्जाम वॉरियर्स कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा “ऐसे मेधावी छात्र, जो मानते हैं कि वे 12वीं की परीक्षा में और अधिक अंक हासिल कर सकते थे, याद रखें, ये आपकी यात्रा में सिर्फ एक मील का पत्थर है। आपका भविष्य असीमित संभावनाओं से भरा है। उस पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपको उत्साहित और प्रेरित करता है। आपकी अद्वितीय प्रतिभा आपको सफलता की ओर ले जायेगी।”

भोपाल के CBSE 12 के मेधावी विद्यार्थी

  • राजवी शर्मा 99%
  • दीक्षा एस.अय्यर 98.4%
  • आशमी राय 97.40%
  • नव्या शर्मा 96.4%
 

भोपाल 10 वीं के मेधावी विद्यार्थी

  • खुशी महावर 99.4%
  • बलराज सिंह 99.2%
  • शिवांश सक्सेना 99.2%
  • वैष्णवी संतोषम 98.4%
अर्नव अरजरिया 98.4%

12वी में इंदौर के मेधावी स्टूडेंट्स

  • खुशी मकवाना 94.6%
  • मितिशा पांचाल 91.4%
  • अमिशा जोशी 91.4%

10वीं में इंदौर के होनहार विद्यार्थी

  • अनादि अग्निहोत्री 98.63%
  • तेजस वर्मा 95.5%
  • शताक्षी राठौर 94%
  • तिशा सोनगरा 93%

ग्वालियर में 12वीं के मेधावी

  • आशी गुप्ता 97.6%

ग्वालियर में 10वीं के होनहार विद्यार्थी

  • रिद्धिमा गर्ग 99%
  • रुद्र प्रताप सिंह 98.8%
  • गौरव सिंह भदौरिया 96.4%
  • अनन्या यादव 96%
  • अनुराग दुबे 95%
ये भी पढ़ें- 10वीं, 12वीं रिजल्ट्स के बाद CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट जारी, जानिए किस दिन होंगे एग्जाम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts