Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Oscar Nominations 2025 : नॉमिनेशन में शामिल होने वाली पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बनी कार्ला सोफिया गास्को, 2018 में किया था जेंडर चेंज

Oscar Nominations 2025 : नॉमिनेशन में शामिल होने वाली पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बनी कार्ला सोफिया गास्को,  2018 में किया था जेंडर चेंज
कार्ला सोफिया गास्को को ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिलने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बन गई है। फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है। कार्ला एक स्पेनिश एक्ट्रेस है। कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में भी उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया था।  

फिल्म एमिलिया पेरेज को मिले 13 ऑस्कर नॉमिनेशन 

कार्ला सोफिया गैस कॉम की फिल्म एमिलिया पेरेज काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। साथ ही कार्ला को इसी फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2024 में भी नॉमिनेशन मिला था। अब 3 मार्च को एक्ट्रेस को ऑस्कर अवॉर्ड मिलता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। कार्ला पिछले साल की फिल्म एमिलिया पेरेज में एक ड्रग कार्टेल लीडर के किरदार में नजर आई थी। उनके अलावा फिल्म में सेलेना गोमेज भी लीड रोल में थी। 

कौन है कार्ला सोफिया गास्को

कार्ला का जन्म 31 मार्च 1972 को अल्कोबेंडास स्पेन में हुआ था। उन्होंने 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने का तय कर लिया था। कार्ला ने मैड्रिड फिल्म स्कूल ईसीएएम से एक्टिंग की डिग्री हासिल की और लंदन में स्पेनिश भाषा सीखने के लिए बीबीसी में लैंग्वेज लर्निंग चिल्ड्रन शोज में काम किया। उन्होंने बच्चों के शो में कठपुतलियों के लिए आवाज भी दी।  उन्होंने अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया। कार्ला को कॉमिक फिल्म 'द नोबल फैमिली' से नोटिस किया जाने लगा। 2014 में आई फिल्म 'एल सेन्योर डे लॉस सिएलोस' में भी उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। 

2018 में कराया जेंडर चेंज

कार्ला ने साल 2018 में अपना जेंडर ट्रांजिशन कर लिया था। जेंडर ट्रांजिशन करने के बाद कार्ला ने अपने बर्थ नेम पर एक बुक लिखी। इसमें उन्होंने खुद का नया नाम कार्ला रखने का ऐलान किया। इसमें उन्होंने अपने जेंडर ट्रांजिशन के बाद की कठिनाई और चुनौतियों के बारे में बताया। कार्ला ने साल 2016 में मारिसा गुटिरेज से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। दोनों के एक 14 साल की बेटी भी है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts