इंदौरमध्य प्रदेश

VIDEO : ओंकारेश्वर में नहर की दीवार से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 10 लोग घायल; दीवार ने बचा ली सभी की जान

मप्र के खंडवा जिले में एक बस हादसे का शिकार हो गई। ओंकारेश्वर के नए बस स्टैंड के पास श्रद्धालुओं से भरी बस नहर में गिरते-गिरते बची गई। बस नहर पर बने पुल की दीवार में जाकर फंस गई। जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने बस से कूदकर बचाई जान। भगदड़ के दौरान 10 यात्री घायल हो गए हैं। जिनका इलाज ओंकारेश्वर अस्पताल में चल रहा है।

दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु

बस में सवार सभी श्रद्धालु खरगोन, धार और धामनोद के रहने वाले हैं। सभी लोग परिवार के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद घर वापस लौटने समय यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों के बैठने के बाद बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। इस दौरान बस को लोग धक्का दे रहे थे। धक्का देने के दौरान ही बस नहर पर बने पुल से टकरा गई।

पुल की दीवार में अटकी बस

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने स्टार्ट करने के लिए प्रेशर ब्रेक लगाया था। तभी ब्रेक नहीं लगने के कारण बस मुख्य नहर पर बने पुल की दीवार में जाकर अटक गई। गनीमत यह रही कि बस पुल की दीवार पर फंस गई। आगे बढ़ने के बाद बस सीधे नहर के अंदर गिर सकती थी। बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही ओंकारेश्वर थाना पुलिस साथ मौके पर पहुंची। घायलों को सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार का कहर : स्कूल जा रहे 4 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, 3 घायल

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button