Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजगढ़ : दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

राजगढ़ : दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
राजगढ़। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेत में गाय घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायर कर दिए। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक महिला, पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा मामला पाडली ठाकुर गांव का है।

खेत में गाय घुसने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सुठालिया थाने के गांव पाडली ठाकुर में शुक्रवार को एक ही परिवार के भंवरसिंह राजपूत और जगदीश राजपूत के बीच खेत में गाय चले जाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि जगदीश राजपूत (70) ने अपने बेटों भूपेंद्र (40) और देवेंद्र राजपूत (38) के साथ मिलकर बंदूक से भंवरलाल के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान देवेंद्र और भूपेंद्र ने दो अलग-अलग बंदूकों से फायर कर दिया।

घायलों को भोपाल रेफर किया

इस हादसे में भंवर सिंह, राजेंद्र और प्रभा कुंवर को गोली लग गई। घटना के बाद घायलों को बैरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी नाजुक अवस्था को देखते हुए भोपाल के लिए रेफर किया गया। इस हादसे में घायल भंवर सिंह की मौत हो गई। जबकि, राजेंद्र व प्रभा कुंवर का भोपाल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें- CM डॉ. मोहन यादव ने उड़ाई पतंग, कहा- अर्जुन और राम ने स्वयंवर में कठिन प्रतिस्पर्धा जीती
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts