Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, BPSC परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के विवादित बयान के बाद बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दिया है। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों की नाराजगी के बीच सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अब मामले में आगे की कार्रवाई और विभागीय प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, BPSC परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
Samrat Choudhary

BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के विवादित बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एक्शन लिया है। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारी को सस्पेंड करने का निर्देश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को परीक्षा नियंत्रक के निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

वायरल वीडियो के बाद CM ने लिया संज्ञान

दरअसल, सोमवार 24 अगस्त 2026 को BPSC कार्यालय में परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी दौरान उन्होंने कहा- हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बयान को लेकर अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों की ओर से आपत्ति जताई गई। मामला बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया।

अधिकारी ने जताया खेद

विवाद बढ़ने के बाद परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने अपने बयान पर खेद भी जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक लोकोक्ति यानी कहावत का इस्तेमाल किया था। अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। हालांकि, उनके स्पष्टीकरण के बावजूद मुख्यमंत्री ने मामले में कड़ा रुख अपनाया और निलंबन का निर्देश दे दिया।

Featured News

गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं शिक्षक अभ्यर्थी

यह पूरा विवाद BPSC के TRE-4 शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों के बीच सामने आया है। पटना के गर्दनीबाग में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में नेगेटिव मार्किंग हटाना और एक ही परीक्षा आयोजित करना शामिल है।

BPSC ने दोनों मांगें खारिज कीं

सोमवार को BPSC की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि TRE-4 में नेगेटिव मार्किंग हटाने और परीक्षा को एक चरण में कराने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। इसी दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया।

विपक्ष ने भी की थी कार्रवाई की मांग

परीक्षा नियंत्रक के बयान को लेकर विपक्षी नेताओं ने भी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव समेत जन सुराज की ओर से परीक्षा नियंत्रक से माफी मांगने की मांग की गई थी। सोशल मीडिया पर मामला तेजी से बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुछ ही घंटों में निलंबन का आदेश देकर सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts