Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, पत्नी अक्षता अमीरों की सूची में 30 पायदान ऊपर पहुंचे

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, पत्नी अक्षता अमीरों की सूची में 30 पायदान ऊपर पहुंचे
लंदन। दो साल पहले वार्षिक संडे टाइम्स रिच लिस्ट में पहली बार जगह बनाने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति इस सूची के 2024 के संस्करण में और ऊपरी पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में उछाल की वजह इंफोसिस का योगदान है। सुनक और अक्षता दोनों की उम्र 44 वर्ष है। यह दंपती 65.1 करोड़ पाउंड (6889 करोड़ रुपए) की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में पिछले साल के 275वें पायदान से चढ़कर 245वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट को अपना घर कहने वाले सबसे धनी लोग बन गए हैं।

अक्षता ने ज्यादा पैसे कमाए

मूर्ति की कमाई उनके पति से कहीं अधिक है, क्योंकि सुनक ने 2022-23 में 22 लाख ब्रिटिश पाउंड की कमाई की, जबकि पिछले वर्ष मूर्ति ने लाभांश के रूप में अनुमानत: 1.3 करोड़ ब्रिटिश पाउंड की कमाई की। हिंदुजा टॉप पर : ब्रिटेन के सबसे धनी परिवारों में हिंदुजा परिवार को एक बार फिर शीर्ष पर रखा गया है। उनकी संपत्ति 37.196 अरब पाउंड (3936 अरब रुपए) तक पहुंच गई। इस साल की संडे टाइम्स रिच लिस्ट के शीर्ष 10 में भारत में जन्मे भाइयों, डेविड और साइमन रूबेन भी शामिल हैं, वे तीसरे स्थान पर हैं। ये भी पढ़ें- पश्चिमी अफगानिस्तान में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत; 12 घायल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts