अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

ब्रिटेन : पति ने हत्या कर बॉडी के किए 224 टुकड़े, फिर गूगल पर किया सर्च- क्या मौत के बाद पत्नी सताएगी?

लंदन। ब्रिटेन में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। लेकिन मामले यहीं नहीं थमा। उसने अपनी पत्नी के शरीर को 200 से अधिक टुकड़ों में काट दिया और उन्हें एक सप्ताह तक किचन में रखा और फिर उन्हें एक दोस्त की मदद से ठिकाने लगा दिया। ठिकाने लगाने क बाद उसने गूगल से पूछा, क्या मौत के बाद पत्नी सताएगी।

हत्या कैसे और क्यों की इसकी वजह साफ नहीं

जानकारी के मुताबिक, 28 साल के निकोलस मैटसन की शादी 26 साल की हॉली ब्रैमली से हुई थी। दोनों की शादी को डेढ़ साल ही हुआ था। दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा होता था।

निकोलस ने पिछले साल मार्च 2023 में पत्नी हॉली ब्रैमली की हत्या की थी। पूरे सबूत होने के बाद भी वह कई हफ्तों से हत्या की बात से इनकार करते आ रहा था। आखिरकार कल कोर्ट में उसने हत्या की बात स्वीकार की। हालांकि उसने पत्नी की हत्या कैसे और क्यों की, इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया।

हॉली के गायब होने के बाद सामने आया था मामला

सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हॉली के गायब होने की खबर मिली थी। आखिरी बार हॉली को 17 मार्च 2023 को घर में घुसते हुए देखा गया था। इसके बाद तफ्तीश के लिए पुलिस हॉली के घर पहुंची और उसके पति से पूछताछ की।

हत्या कर पत्नी के शव के किए 224 टुकड़े

पुलिस से हॉली के पति निकोलस ने कहा कि वह बिस्तर के नीचे छुपी है। पुलिस को घर से खून की बदबू आई थी। इसके बाद निकोलस को गिरफ्तार किया गया। घटना के 8 दिन बाद 25 मार्च 2023 को हॉली के शव के 224 टुकड़े एक नदी में मिले थे। एक पॉलीथिन बैग में हॉली का हाथ मिला था। दूसरे बैग में उसका सिर था। सिर पर बाल नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, कई बॉडी पार्ट्स अब भी नहीं मिले हैं।

फ्रिज में रखे थे बॉडी पार्ट्स

पुलिस ने बताया कि निकोलस की गिरफ्तारी के दौरान उसके घर की तलाशी ली गई थी। उस वक्त बेडरूम में जमीन और बेडशीट पर खून के निशान मिले थे। बाथरूम में खून, अमोनिया और ब्लीच मिला था। किचन के पास स्टोर रूम में एक बड़े से फ्रीजर में पॉलीथिन बैग भी मिले थे। इन पर खून था। हालांकि यहां शव के टुकड़े नहीं मिले थे क्योंकि निकोलस ने अपने एक दोस्त को 5 हजार रुपए देकर उन्हें नदी में फिकवा दिया था।

गूगल से पूछे पत्नी को मारने के फायदे

पति ने ये सब करने के बाद इंटरनेट पर सर्च किया था- अगर पत्नी मर जाए तो क्या फायदे मिलेंगे। क्या मरने के बाद वो मुझे डराएगी।

लड़की की मां बोली- पालतू जानवरों को माइक्रोवेव में भुना

हॉली की मां ने कोर्ट को बताया था कि, निकोलस ने हॉली के कई पेट्स (पालतू जानवरों) को भी मार दिया था। हॉली के पेट हैमस्टर को फूड ब्लेंडर और माइक्रोवेव में डालकर मार दिया था। एक पिल्ले को वॉशिंग मशीन में डालकर मशीन शुरू कर दी थी।

मेरे साथ घरेलू हिंसा हो रही : निकोलस

हॉली की मां ने बताया कि पेट्स के मर जाने के बाद हॉली ने पुलिस से निकोलस की शिकायत की थी। पुलिस जब एक्शन लेने उनके घर पहुंची थी तो निकोलस ने कहा था, “मैं घरेलू हिंसा का शिकार हूं। मेरी पत्नी मुझे मारती है।” उसने पुलिस को हाथ पर लगा एक घाव भी दिखाया था।

निकोलस को है ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर

पुलिस के अनुसार, मैटसन को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर है। यह मानसिक बीमारी होती है। इसमें कम्युनिकेशन न होने पर लोग खुद को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह मस्तिष्क से जुड़ी कई कमियों का एक समूह है, जिसमें मरीज को बोलचाल से लेकर सामाजिक व्यवहार तक में दिक्कत होती है।

ये भी पढे़ं – अमेरिका के ओहायो में भारतीय छात्र की मौत : वजह साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस; 3 महीने में 10वां मामला, भारतीय दूतावास ने कही ये बात

संबंधित खबरें...

Back to top button