कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: रविवार को 13 हजार केस मिले, 19 हजार लोग ठीक हुए; 166 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में 8 महीने बाद कोरोना संक्रमण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई। पिछले 24 घंटे में देश में 14 हजार से कम केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में 13 हजार 596 नए केस मिले, 19 हजार 582 लोग ठीक हुए और 166 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 6 हजार 152 एक्टिव केस कम हो गए हैं। देश में 230 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं।

Image

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 40 लाख 81 हजार
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 52 हजार 290
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 34 लाख 39 हजार
  • एक्टिव केस की संख्या – 1 लाख 89 हजार 694

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 17 अक्टूबर तक देश में 97 करोड़ 79 लाख 47 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। रविवार को देश में 12.05 लाख टीके लगाए गए।

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक अबतक करीब 59.19 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 9.89 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 % से कम है।

सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 % है जबकि रिकवरी रेट 98.10 % है। एक्टिव केस 0.57 % हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button