PlayBreaking News

पूर्व IAS हर्ष मंदर के ठिकानों पर CBI की रेड, FCRA उल्लंघन मामले में घर-ऑफिस में ली तलाशी

Follow on Google News
पूर्व IAS हर्ष मंदर के ठिकानों पर CBI की रेड, FCRA उल्लंघन मामले में घर-ऑफिस में ली तलाशी
नई दिल्ली। पूर्व IAS हर्ष मंदर के आवास और कार्यालय पर CBI ने शुक्रवार को छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उल्लंघन मामले में की जा रही है। हर्ष मंदर सोनिया गांधी के करीबी बताए जाते हैं। वे UPA सरकार के दौरान केंद्र सरकार की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में गुजरात दंगों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरोप लगाया, ''दिल्ली रिसर्च ग्रुप और 'कारवां-ए-मोहब्बत' के सहयोग से ‘सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज' की एक रिपोर्ट जून 2020 में सीईएस द्वारा प्रकाशित की गई थी। कारवां-ए-मोहब्बत, गैर-एफसीआरए संस्थान अमन बिरादरी ट्रस्ट (एबीटी) के तहत चलाया जाने वाला एक अभियान है जो ‘सेंटर ऑफ इक्विटी स्टडीज' और हर्ष मंदर से संबंधित है।'

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

मुंबई के चेंबूर इलाके की चॉल में लगी आग, नौ लोग झुलसे

[caption id="attachment_22229" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक चॉल में आग लगने से नौ लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मुंबाई के चेंबूर इलाके का है। अग्निश्मन अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:45 बजे चेंबूर पूर्व में सिद्धार्थ कॉलोनी की एक चॉल में रसोई गैस का रिसाव हो गया। सूचना मिलने के बाद एक दमकल गाड़ी, एक जेटी और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर 10 से 15 मिनट में काबू पा लिया गया। इस हादसे में 17 साल के एक लड़के समेत नौ लोग झुलस गए। घायलों को शहर के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts