उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर, दो किसानों की मौत

Follow on Google News
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर, दो किसानों की मौत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि, मृतकों की पहचान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के छपरा निवासी नरवीर (28) और नीरज (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक थाना जलालाबाद सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मंडी से शुक्रवार रात अपने गांव जा रहे थे, तभी उनका ट्रैक्टर कोला रोड पर कोहरे के चलते पुलिया से नीचे गिर गया। अधिकारी ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को हटाया गया, जिसके नीचे दोनों युवक मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

तुर्की में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में शनिवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके ग्रीनविच मिड टाइम के मुताबिक पांच बजकर 19 मिनट 20 सेकंड पर महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 37.94 डिग्री उत्तर अक्षांश और 27.14 डिग्री पूर्व देशांतर पर जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

यमुना-एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों की हुई टक्कर, एक की मौत

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कई वाहन आपस में टकरा गए, एक कैंटर गाड़ी में पीछे से बस टकरा गई। जिसके चलते अन्य और 6 वाहन टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर करौली बांगर गांव के पास हुई जब एक बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। इसके बाद पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान इटावा निवासी सत्यप्रकाश की मौत हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक, हादसा घने कोहरे के कारण हुआ होगा, मामले की जांच की जा रही है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts