ममता बनर्जी के सिर में लगी चोट, बर्धमान जिले से कोलकाता लौट रही थीं; कोहरे की वजह से हादसे का शिकार हुईं बंगाल CM

Follow on Google News
ममता बनर्जी के सिर में लगी चोट, बर्धमान जिले से कोलकाता लौट रही थीं; कोहरे की वजह से हादसे का शिकार हुईं बंगाल CM
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को कार हादसे में घायल हो गईं। वे बर्दवान में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद कार से राजधानी कोलकाता लौट रही थीं। इसी दौरान धुंध की वजह से कार के ब्रेक लगाने के दौरान ममता बनर्जी के सिर में हल्की चोट लग गई। बताया जा रहा है कि, शुरुआती जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार से आ रही थी। रास्ते में एक ऊंची जगह आने से ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए, जिसके चलते उनके सिर पर चोट लग गई। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बर्धमान जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गईं थीं। पहले उन्हें हेलीकॉप्टर से वापस आना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उन्हें सड़क मार्ग चुनना पड़ा।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

ओडिशा में ट्रक पलटने से जात्रा पार्टी के छह सदस्यों की मौत, 11 घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले के दुआरसुनी घाट पर बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में जात्रा पार्टी के छह सदस्यों की मौत हो गई और अन्य 11 घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, धौली गणनाट्य का ट्रक रायरंगपुर से जलेश्वर की ओर जात्रा पार्टी के सदस्यों के साथ बिजली का सामान और ध्वनि उपकरण ले जा रहा था। तभी दुआरसुनी घाट में ट्रक पलट गया और छह लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कोहरे और हल्की बूंदाबांदी के कारण घाट रोड पर तीव्र मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पलटकर 20 फुट खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और अग्निशमन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रक के अंदर फंसे जात्रा पार्टी के सदस्यों को बाहर निकाला। सभी घायल लोगों को पास के बंगरिपोसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र में रोडवेज बस, ट्रैक्टर और कार आपस में टकराई; 6 लोगों की मौत

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस की कार और ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा अहमदनगर जिले की कल्याण रोड पर सुबह 2:30 बजे हुआ। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts