Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के दौरान 2 पुलिसकर्मी समेत 45 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के दौरान 2 पुलिसकर्मी समेत 45 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर
चेन्नई। तमिलनाडु के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू के दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत 45 लोग घायल हो गए। वहीं 9 लोगों को की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में फसल कटाई का त्योहार पोंगल मनाया जा रहा है। वहीं मदुरै जिले के अवनियापुरम में सोमवार को सांडों को काबू करने का खेल जल्लीकट्टू शुरू हुआ, जिसमें 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इससे पहले तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में 29 लोग घायल हो गए थे।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन का निधन

[caption id="attachment_79458" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन प्रदीपभाई शाह का सोमवार (15 जनवरी) सुबह निधन हो गया। उन्होंने 65 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। फेफड़ों की बीमारी के चलते वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एक महीने पहले ही उन्हें अहमदाबाद से मुंबई शिफ्ट किया गया था। वहीं अब अमित शाह गुजरात दौरे के साथ ही अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

अमेरिका में एयर गुब्बारा फटने से चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

[caption id="attachment_102643" align="aligncenter" width="600"] सांकेतिक तस्वीर।[/caption] लॉस एंजिलिस। अमेरिका के रेगिस्तानी राज्य एरिजोना में रविवार को एक एयर गुब्बारा फट गया। जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एलॉय पुलिस विभाग के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग सात बजकर 50 मिनट (स्थानीय समय) पर ग्रामीण रेगिस्तानी इलाके में हुआ। यह इलाका राज्य की राजधानी फीनिक्स से लगभग 105 किमी दक्षिण-पूर्व में है। हादसे के समय एयर गुब्बारे में आठ स्काइडाइवर, चार यात्री और एक पायलट सहित कुल 13 लोग थे। दुर्घटना से पहले स्काइडाइवर गुब्बार से बाहर निकल गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने अधिकारियों को बताया कि जोरदार धमाके से पहले गुब्बारा सीधा ऊपर और नीचे गया था। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अधिकारियों ने कहा,‘‘ गर्म हवा का गुब्बारा तकनीकी समस्या के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एनटीएसबी और संघीय उड्डयन प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।''

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो बसें आपस में टकराईं

मथुरा। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। यहां दो बसों की आपस में भीषण टक्‍कर हो गई। हादसे में करीब 40 लोग जख्‍मी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि, एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब तीन बजे दोनों बसें आपस में टकरा गईं। 31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम को भी खुलवा दिया गया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts