Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

रांची में सड़क हादसे में सीयूजे के दो छात्रों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Follow on Google News
रांची में सड़क हादसे में सीयूजे के दो छात्रों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
रांची। झारखंड के रांची जिला के मांडर में आज दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों विद्यार्थी सीयूजे के हैं। वहीं, छात्रों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मांडर मूरगु पुल के पास बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने दोनों मृतकों को अपने चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि, सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान दिवेश मंडल और हुगली निवासी ऐश्वर्या के रूप में की गई है। दिवेश सीयूजे में पीएचडी जियोइन्फॉर्मेटिक्स और ऐश्वर्या जियोइन्फॉर्मेटिक्स में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों मूल रूप से बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आज की अन्य खबरें...

संत तुकाराम के वंशज शिरीष मोरे महाराज ने आत्महत्या की

पुणे। महाराष्ट्र में कीर्तन कलाकार के तौर पर लोकप्रिय शिरीष मोरे महाराज (32) ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मोरे 17वीं सदी के मराठी कवि, संत तुकाराम के वंशज हैं। पुलिस ने बताया के मोरे के आवास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें यह लिखा है कि वह आर्थिक संकट के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। पिम्परी चिंचवड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह जब उनके माता-पिता ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने दरवाजा तोड़ा और मोरे महाराज को छत से लटका देखा। अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया गया और आगे की जांच जारी है। शिरीष मोरे महाराज एक प्रसिद्ध कीर्तनकार एवं आध्यात्मिक वक्ता थे।

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्कवॉड ने शुरू की छानबीन

[caption id="attachment_139888" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] गौतमबुद्ध नगर। नोएडा में बुधवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज सुबह स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया था, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड और बम स्कवॉड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। स्कूल को खाली करवा दिया गया है। कई स्कूलों के बच्चों को सुरक्षित एक जगह पर एकत्रित किया है। हालांकि, अभी तक किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। बम स्कवॉड की टीम के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम स्कूलों में छानबीन करने में जुटी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts