Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात में कच्चे मकान की दीवार गिरी, मां और बेटे की दबकर मौत

गुजरात में कच्चे मकान की दीवार गिरी, मां और बेटे की दबकर मौत
हिम्मतनगर। गुजरात के साबरकांठा जिले में गुरुवार को एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला और उसके नाबालिग बेटे की दबकर मौत हो गई। घटना हिम्मतनगर तालुका के राजपुर गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शिल्पा परमान (35) और उनके बेटे कृष (9) के रूप में हुई है। गंभोई थाने के निरीक्षक वीआर चौहान ने बताया कि बारिश के कारण कमजोर हुई कच्चे मकान के अंदर की एक दीवार गिर गई। महिला का पति भी घायल हुआ है, जो बगल के कमरे में सो रहा था। अधिकारी ने बताया कि, हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज की अन्य खबरें...

यूपी के बलिया में पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत

बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां बेकाबू होकर बाइक के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र में करम्मर पुलिया के पास पचखोरा-करम्मर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में संतोष पासवार (32) और नरेश भारती (35) की मौत हो गई। घटना के समय दोनों व्यक्ति करम्मर गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई। इसी वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष और नरेश दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोटा में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

जयपुर। राजस्थान में कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र के देवली गांव में करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देवली गांव में देर रात बारिश के कारण बिजली का तार टूटकर एक मकान पर गिर गया। जिसके कारण करंट की चपेट में आने से राजेश्वरी देवी शर्मा (45) और उसकी बेटी ज्योति शर्मा की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बारे में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मकान में छत का काम चल रहा था। देर रात बारिश हो रही थी। इसके कारण सीढ़ियों पर पानी फैला गया था। रात में अचानक से बिजली का तार टूटने पर करंट फैल गया और इसकी चपेट में दोनों मां-बेटी आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को मर्चुरी में रखवाया है।

वियतनाम में अचानक आई बाढ़ से 2 लोगों की मौत, 5 लापता

हनोई वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय प्रांत दीएन बिएन में बुधवार-गुरुवार की गरमियानी रात अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हो गए। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दीएन बिएन जिले के चार गांवों में रात में अचानक बाढ़ आ गई। गुरुवार सुबह तक, 10 स्थानीय घर पूरी तरह से ढह गए, जबकि 40 हेक्टेयर से अधिक कृषि उपज नष्ट हो गई। खोज और बचाव मिशन में करीब 100 लोगों को शामिल किया गया है। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2024 के पहले छह महीनों में वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं में 68 लोग मारे गए और लापता हो गए और 56 अन्य घायल हो गए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts