UP के फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, खेत में धान रोपाई कर रही थीं

Follow on Google News
UP के फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, खेत में धान रोपाई कर रही थीं
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही तीन महिलाओं की मौत हो गई। एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के उरतस्ती कला रेलवे स्टेशन के पास बरमत पुर गांव में गोमती देवी (45), कुसमा देवी (32) और राम कुमारी (50) धान की रोपाई कर रही थीं, उसी समय अचानक गड़गड़ाहट की आवाज आई और आकाशीय बिजली गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही धान रोपाई कर रही गॉंव की ही शिवानी (22) पुत्री छोटा, पूजा (24) देवी प्रसाद व सूरज पाल (25)  पुत्र स्वराज चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

आज की अन्य खबरें...

उत्तरी फिलीपींस में बस और पिकअप ट्रक की टक्कर, 11 लोगों की मौत

तुगुएगाराओ। उत्तरी फिलीपींस के एक शहर में गुरुवार सुबह एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर होने से 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन अबुलुग कस्बे में सड़क के किनारे खाद्य सामग्री की एक दुकान से जा टकराया। मरने वाले सभी यात्री पिकअप वाहन में सवार थे, जो घर लौट रहे थे। फिलहाल, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यातायात कानूनों के कमजोर क्रियान्वयन, खस्ताहाल वाहनों और खतरनाक सड़कों, पहाड़ी सड़कों और दूर-दराज के प्रांतों में अपर्याप्त सुरक्षा संकेत आदि के चलते फिलीपीन में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts