PlayBreaking News

नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 7 लोगों की मौत

Follow on Google News
नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 7 लोगों की मौत
काठमांडू पश्चिमी नेपाल में शनिवार को भूस्खलन की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह घातक भूस्खलन हुआ और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार, स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में मां और बेटी की मौत हो गई। इन मौतों के साथ ही 10 जून को मानसून के मौसम की शुरुआत से अब तक मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।

आज की अन्य खबरें...

मलेशिया के पहांग राज्य में बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत

[caption id="attachment_122947" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] कुलालम्पुर। मलेशिया के पहांग राज्य में शनिवार को पर्यटक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पहांग राज्य के अग्निशमन एवं बचाव विभाग के डिप्टी डायरोक्टर इस्माइल अब्दुल गनी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 10:40 बजे एक पर्यटक बस ढलान से उतरते समय पलट गई और हादसा हो गया। हमारी प्रतिक्रिया टीम भी स्थिति को संभालने और जहां आवश्यक हो, सहायता करने के लिए मौके पर मौजूद है। मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।

UP के महराजगंज में बेकाबू होकर पिकअप वाहन पलटा, 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल

महराजगंज। उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि काम करने सिद्धार्थनगर जा रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पनियरा के बभनौली जंगल गांव के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में देवरिया निवासी रियासत अली (45) और पीयूष यादव (22) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायलों को गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मास्को उपनगर में हॉस्टल में आग लगने से 5 की मौत, तीन लोगों को बचायाChile fire bregade team

मास्कोरूस में मॉस्को के उपनगर बालाशिखा में एक हॉस्टल में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। तास न्यूज एजेंसी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एजेंसी ने परिचालन सेवाओं के हवाले से बताया कि, केरामीचेस्काया स्ट्रीट पर हॉस्टल में आग लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, 10 अन्य लोगों को निकाला गया है। परिचालन सेवाओं ने कहा- प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार आग का कारण विद्युत नेटवर्क का एक आपातकालीन संचालन था। उधर, रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने कहा कि 40 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली आग को बुझा दिया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts