PlayBreaking News

राज्यसभा में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम, NEET पेपर लीक मामले में संसद में कर रही थीं विरोध-प्रदर्शन

Follow on Google News
राज्यसभा में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम, NEET पेपर लीक मामले में संसद में कर रही थीं विरोध-प्रदर्शन
नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) के मुद्दे पर हंगामे के बीच कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम अचानक गिरीं और बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा- NEET, UGC-NET और अन्य पेपर लीक घोटालों पर तत्काल चर्चा से सरकार के इंकार के कारण आज राज्यसभा में हुए शोर शराबे के बीच कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम अचानक गिरीं और बेहोश हो गईं। कुछ दिन पहले ही उन्हें डेंगू हुआ था। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (I.N.D.I.A.) के सभी सांसद उनकी हाल जानने के लिए अस्पताल गए।

आज की अन्य खबरें...

गुजरात के कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.4 तीव्रता रही

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह को जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उदयपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से दो लोगों की मौत, नहाते समय हुआ हादसाखुदकुशी

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में झील में नहाते समय डूबने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ऐतिहासिक फतहसागर झील में नहाते समय टैकरी निवासी मंथन अधिकारी की मौत हो गई। मृतक अपने पिता के साथ फतहसागर में नहाने के लिए आया था। वह जैसे ही झील की गहराई में गया वह डूब गया। घटना की सूचना पर नागरिका सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे से अधिक कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। इसी प्रकार भुपालपुरा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक गंगू कुण्ड में नहाते समय गहरे पानी में जाने से खटीकवाडा निवासी प्रह्लाद खटीक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला। दोनों शव एम बी चिकित्सा की शवगृह में रखवाए गए हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts