Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड के धनबाद में कॉलेज के पास युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

झारखंड के धनबाद में कॉलेज के पास युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को विधि कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवक को खून से लथपथ हालत में देखा। मृतक की शिनाख्त अमरदीप भगत के रूप में हुई है। जिसके बाद अमरदीप को तत्काल शहीद निर्मल मेहतो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड के प्रभारी प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार गंडौरिया ने बताया कि जब अमरदीप को भर्ती कराया गया, तब उसकी सांस चल रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आशंका जताई है। वहीं, घटनास्थल के पास एक स्कूटी, दो हेलमेट पाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस द्वारा प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

आज की अन्य खबरें...

ब्राजील में सशस्त्र हमले में 7 लोगों की मौत

रियो डी जेनेरो। ब्राजील में पूर्वोत्तर सिएरा राज्य के एक शहर के चौराहे पर हथियारबंद हमलावरों की ओर से किए गए हमले में सात लोग मारे गए और दो घायल हो गए। सैन्य पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। विकोसा डू सिएरा शहर के चौराहे पर लगे सुरक्षा कैमरों में कैद तस्वीरों में कई वाहन घटनास्थल पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हथियारबंद संदिग्ध उनमें से उतरते हैं और कई लोगों को अपने सिर पर हाथ रखने के लिए मजबूर करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कम से कम 50 गोलियों की आवाज सुनी, जिससे घटनास्थल पर सात लोग मारे गए, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे। दो घायलों को नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने हमले के पीछे कोई मकसद नहीं बताया है, लेकिन पाया है कि कम से कम एक मृतक ने टखने पर मॉनिटर पहना हुआ था, जिसे आमतौर पर पैरोल पर या मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे लोग पहनते हैं। हमले के पीछे गिरोह युद्ध या संगठित अपराध प्रतिद्वंद्विता की आशंका है। बता दें कि यह हाल के वर्षों में विकोसा डू सेरा में घटित हुयी हिंसा की दूसरी घटना है। इससे पहले दिसंबर 2021 में एक घर के अंदर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

TMC विधायक तापस साहा बड़ा झटका, भर्ती घोटाले में CBI ने समन जारी किया

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तापस साहा को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने कथित भर्ती घोटाले के संबंध में तेहट्टा से विधायक साहा को समन जारी किया। हमने उन्हें (तपस साहा) राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती में अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया है। संपर्क करने पर साहा ने कहा कि वह सीबीआई के समक्ष पेश होंगे।

दिल्ली में जल संकट को लेकर आतिशी आज दोपहर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर दक्षिण दिल्ली के भोगल इलाके में दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हर संभव प्रयास करने के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले आतिशी ने सुबह 11 बजे राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता ने 'एक्स' पर कहा- आज से ‘पानी सत्याग्रह' शुरू करूंगी। मैं आज 12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा तब तक अनशन पर रहूंगी।'' आतिशी ने इससे पहले दावा किया था कि हरियाणा पिछले दो सप्ताह से दिल्ली को उसके हिस्से के 613 एमजीडी पानी के मुकाबले प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन कम पानी छोड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में 28 लाख लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के कारण पानी की मांग बढ़ गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts