Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मतदान केंद्र के बाहर हुई झड़प, 6 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मतदान केंद्र के बाहर हुई झड़प, 6 घायल
मेंढर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल में एक मतदान केंद्र के बाहर शनिवार को दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप शाहपुर सेक्टर के मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के जारी रही और पुलिस ने झड़प करने वाले समूहों को अलग कर दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विस्तृत जांच जारी है। पुंछ अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, जहां शनिवार को छठे चरण में मतदान हुआ। पुंछ के उपायुक्त के कार्यालय ने 'एक्स' पर कहा- समय रहते विवाद को रोक लिया गया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मतदान किसी भी समय बाधित नहीं हुआ और सुचारू रूप से चलता रहा।

आज की अन्य खबरें...

गुजरात के वडोदरा में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, पिकनिक मनाने गए थे

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में पिकनिक मनाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वडोदरा जिले के सिनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को दिवेर गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब भरूच के रहने वाले पीड़ित अपने परिवार और दोस्तों के साथ दोपहर के समय पिकनिक मना रहे थे। दोनों नहाने के लिए नदी में उतरे और डूबने लगे। इसके बाद स्थानीय बचाव दल ने कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया और शनिवार को शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान परिमल (31) और यश के रूप में हुई है। वे पिकनिक मनाने के लिए घटनास्थल पर एकत्र हुए लगभग दो दर्जन लोगों के समूह में शामिल थे।

हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

चंडीगढ़। हरियाणा में गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से विधायक राकेश दौलताबाद का शनिवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। विधायक ने 45 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लीं। राकेश दौलताबाद 2019 में विधानसभा चुनावों में बादशाहपुर सीट से निर्दलीय जीते थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मनीष यादव को हराया था। मतगणना के दौरान सबसे खास बात यह थी कि राकेश ने हर राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी बढ़त लगातार बनाए रखी। किसी भी राउंड में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। पहले राउंड में जहां भाजपा प्रत्याशी को 2860 मत मिले थे वहीं राकेश ने 5892 वोट से बढ़त हासिल कर थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बहुत ही कम उम्र में लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उनका जाना प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts