अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

Naxali Surrender : झारखंड में 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने किया सरेंडर

रांची। भाकपा माओवादी के एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी और मिसिर बेसरा के शोषण से परेशान एक नाबालिग सहित 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। चाईबासा पुलिस लाइन में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नक्सलियों ने डीआईजी मनोज रतन चौथे, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर के समक्ष सरेंडर किया। ये सभी 14 नक्सलियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में प्रधान कोड़ा, चंद्रोमोहन उर्फ चंद्रो अंगारिया, पगला गोप, विजय बोयपाई, गंगा राम पूर्ति, बोयो कोड़ा, जोगेन कोड़ा, पेलोंग कोड़ा, रामजा पूर्ति, सोहन सिंह, सुशील डोरेन चंपिया, सोनू चंपिया, मनी चंपिया, मोगा चंपिया, एक नाबालिग नक्सली शामिल है।

एसपी ने बताया कि चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ साल 2022 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साल 2022 से अबतक कुल 161 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साल 2022 और 2023 में कुल 11 नक्सलियों की ओर से पुलिस के समक्ष सरेंडर किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में कुल 375 विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये। साथ ही नक्सलियों का स्थायी कैंप ईआरबी मुख्यालय, 08-10 अस्थायी कैंप और 15 बंकर ध्वस्त किए गए।

आज की अन्य खबरें…

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का लगाया आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता भाजपा में शामिल हुए। गुप्ता के अलावा पंजाब की पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर और कुछ अन्य नेता भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।

कांग्रेस में करीब 15 साल रहने के बाद गुप्ता ने कहा कि यह दिशाहीन और विरोधाभासों से भरी है जिससे उसकी विश्वसनीयता कम हुई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समरोह में शामिल नहीं होने, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने और आम आदमी पार्टी जैसे दलों से गठजोड़ जैसे मुद्दों का उल्लेख किया और यह बताने की कोशिश की कैसे कांग्रेस कैसे विरोधाभासों से भरी है। गुप्ता ने भाजपा के 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे का समर्थन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की।

शाहजहांपुर में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, दो की मौत; 2 की हालत गंभीर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र में कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को बताया कि पुवायां कस्बा निवासी लखन गुप्ता (20), आदि शर्मा (22) और दो अन्य युवक बरेली के अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखकर वापस घर लौट रहे थे कि बीती देर रात उनकी कार सिधौली के निगोही पुवायां मार्ग पर सिंगपुर गुरुद्वारे के पास किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में लखन गुप्ता और आदि शर्मा की मौत हो गई है, जबकि उनके साथी वंश गुप्ता और आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला, खारकीव और ओडेसा में 4 से ज्यादा की मौत

कीव। रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए हमला किया। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे यूक्रेन में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। रिपोर्टों में कहा गया कि पूर्वी शहर खार्किव, पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र और दक्षिणी जापोरिजिया क्षेत्र में विस्फोट की आवाजें सुनाई दी। रूस के हमले में खारकीव और ओडेसा क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले में मरने वालों में एक दस साल की बच्ची भी शामिल है।

संबंधित खबरें...

Back to top button