Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

जम्मू के अरनिया में हादसा, बेकाबू होकर बस खाई में गिरी; 16 लोग घायल

Follow on Google News
जम्मू के अरनिया में हादसा, बेकाबू होकर बस खाई में गिरी; 16 लोग घायल
जम्मू के अरनिया में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। गरोड़ नाले के पास एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना आज सुबह करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस अरनिया से जम्मू जा रही थी, तभी कल्याणा इलाके में हादसे का शिकार हो गई।

आज की अन्य खबरें...

ओडिशा में दो महिला माओवादियों ने किया सरेंडर

भुवनेश्वर। माओवादी शिविरों में कथित यौन उत्पीड़न के बाद दो महिला माओवादियों ने मंगलवार को ओडिशा के बौध जिले में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। DGP (दक्षिणी क्षेत्र) नारायण पंकज ने कहा- सरेंडर करने वाली दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की निवासी हैं। दोनों महिलाएं प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) मंडल से जुड़ी थीं। सरेंडर करने वाली माओवादी महिलाएं 2018 में प्रतिबंधित संगठन से जुडी थीं। अधिकारी ने कहा कि इन महिलाओं को राज्य में सरेंडर करने वाले माओवादियों के लिए उपलब्ध लाभ प्राप्त होंगे। पंकज ने कहा कि सरेंडर करने वाली महिला माओवादियों ने दावा किया कि उन्हें गाना गाने के लिए प्रतिबंधित संगठन में भर्ती किया गया था, लेकिन विभिन्न गतिविधियों में उनका इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाएं भाकपा (माओवादी) संगठन में "निरंतर अनैतिक गतिविधियों" से निराश थीं जिसमें महिला कैडर का यौन उत्पीड़न, धमकी के माध्यम से जबरन वसूली और झूठे वादों के साथ लड़कों एवं लड़कियों को संगठन में शामिल करना शामिल था। ये महिलाएं वरिष्ठ माओवादियों की मनमानी से भी परेशान थीं, जो कनिष्ठ और नए कैडर के साथ अशिष्ट व्यवहार करते थे।

लुधियाना में बेकाबू कार ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना जिले के थरीके गांव के पास तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा सोमवार रात पखोवाल सड़क पर हुआ, जब दो कारों के बीच आगे निकलने की होड़ में एक कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। सड़क किनारे एक दुकान के पास बैठे चार लोगों को कुचल दिया गया। उन्होंने कहा कि चारों लोगों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts