Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा मकान जलकर खाक

Follow on Google News
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा मकान जलकर खाक
किश्तवाड़/जम्मू जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से तीन दर्जन से अधिक मकान जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले मुलवरवान गांव में घर में रखे भूसे में आग लग गई और यह आग आस-पास के घरों में भी फैल गई, ज्यादातर मकान लकड़ी से बने थे। जिस घर में पहले आग लगी, उसके मालिक ने सर्दियों में मवेशियों को खिलाने के लिए भूसा जमा किया था। गांव में कुल 90 मकान हैं।

आज की अन्य खबरें...

दुबई से 816 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 24 कैरेट के 816 ग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुबई से आए यात्रियों को दो कंगन के रूप में सोने की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा- "खुफिया जानकारी के आधार पर, दुबई से आये दो यात्रियों को 11 अक्टूबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा 816 ग्राम वजन वाले दो कड़े के रूप में 24 कैरेट सोने की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है।

फिरोजाबाद में ऑटो और ई-रिक्शा की भिंडत, दो महिलाओं की मौत, 6 घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के मठसेना क्षेत्र में सोमवार को ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटों सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी महिलाएं शिव पुराण की कथा सुनने के लिए जा रही थी। ई-रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए, उन्हें भी उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts