PlayBreaking News

यूपी के महाराजगंज में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत

Follow on Google News
यूपी के महाराजगंज में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत
महाराजगंज उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी पनियरा मार्ग पर डिंगुरी गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान आकाश (17), छोटू (25) और डबलू (35) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आज की अन्य खबरें...

हिमाचल के किन्नौर में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, तीन महिला मजदूरों की मौत, 4 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में गुरुवार को एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सरिता नेगी (38), चवांग जगमो (40) और इंद्रमणि (35) के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान शांति देवी, सुरेंद्र नेगी, चेरिंग चोकिंड और दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि वाहन को दीपक चला रहा था। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब सभी यात्री जीरो पॉइंट से गांधी मोहल्ला स्टेडियम की ओर जा रहे थे। चालक पिकअप ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और यह गहरी खाई में जा गिरा। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25,000 रुपए और घायलों को 5,000 रुपए की राशि प्रदान की है।

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब ढहने से 3 मजदूरों की मौत

[caption id="attachment_132546" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] मुंबईमुंबई के मलाड में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना मलाड (पूर्व) के गोविंद नगर इलाके में दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत की 20वें मंजिल के स्लैब का कुछ हिस्सा ढह गया। दमकल विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है कि कहीं घटनास्थल पर और अधिक मजदूरों तो नहीं फंसे हैं। घायल मजदूरों को पास के एम. डब्ल्यू. देसाई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जबकि अन्य को हड्डी रोग विभाग के वार्ड में भर्ती कराया गया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts