PlayBreaking News

कांगो में नाव पलटने से 50 लोगों की मौत, 10 को बचाया

Follow on Google News
कांगो में नाव पलटने से 50 लोगों की मौत, 10 को बचाया
गोमा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में गुरुवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से 50 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाव पर कितने लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बचाव सेवाओं को पानी से कम से कम 50 शव निकालते देखा। 10 लोग बचा लिए गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। यह घटना उस वक्त हुई जब नौका किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर किनारे की तरफ आ रही थी। पिछले दिनों राजधानी के पास एक नौका के डूब जाने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी।

आज की अन्य खबरें....

दंतेवाड़ा में मुठभेड़, कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर, पुलिस जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी

[caption id="attachment_77442" align="aligncenter" width="600"] नक्सली (फाइल फोटो)[/caption] दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बोत्तलंका इरापल्ली में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हो गई। इलाके में जवानों का ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है, वह नक्सलियों के बटालियन का कोर इलाके है। जहां सुरक्षाबलों के जवान घुसे हैं। सुबह से ही नक्सलियों से जवानों की भीषण मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर मिल रही है। नक्सलियों द्वारा जवानों पर बीजीएल से हमला करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन डीआरजी कोबरा एवं सीआरपीएफ़ के जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। एसपी किरण चव्हाण सीआरपीएफ़ डीआईजी सुकमा आनंद व कोन्टा डीआईजी सुरजपाल वर्मा लगातार जवानों से संपर्क बनाए हुए हैं और हालात पर नज़र रख रहे हैं।

इजराइली हवाई हमले से मध्य बेरूत में 9 लोगों की मौत, कई घायल

बेरूत। इजराइल ने मध्य बेरूत की एक इमारत को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को हिजबुल्लाह का सदस्य बताया गया है। इजराइल सितंबर के अंत से ही देश के उन क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है, जहां उग्रवादी समूह हिजबुल्ला की मजबूत उपस्थिति है, लेकिन राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को शायद ही कभी निशाना बनाया गया हो। बुधवार देर रात हुए हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, जिसमें मध्य बेरूत में एक इमारत को निशाना बनाया गया। यह इमारत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद से ज्यादा दूर नहीं है। हिजबुल्ला की नागरिक सुरक्षा इकाई ने कहा कि यह हमला दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के साथ झड़प में 8 इजराइली सैनिकों के मारे जाने के बाद हुआ है। बेरूत में हमले के बाद निवासियों ने सल्फर जैसी गंध की शिकायत की जबकि लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बिना कोई सबूत दिए इजराइल पर फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts