अंतर्राष्ट्रीय

Brazil में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 94 लोगों की मौत, कई लापता; Video में देखें तबाही का मंजर

ब्राजील में रियो डी जनेरिया के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से 94 लोगों की मौत और 54 घर तबाह हो गए। इस इलाके में यह तूफान मंगलवार की देर रात आया। इसमें मृतक संख्या अभी और बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 21 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि 35 अब भी लापता हैं।

रूस की यात्रा पर हैं ब्राजील के राष्ट्रपति

रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें त्रासदी के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने अपने मंत्रियों को पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। दमकल विभाग ने कहा कि, तीन घंटे के भीतर क्षेत्र में 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई थी। जो पिछले 30 दिन के दौरान सबसे ज्यादा है। वहीं हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

युद्ध जैसी है स्थिति

रियो डी जनेरियो राज्य के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने बीते बुधवार को कहा, ‘यह एक युद्ध की स्थिति है, घरों के ऊपर कारें, कीचड़ और लोग अपने प्रियजनों की तलाश करने में लगे हैं।’ वहीं राज्य के दमकल विभाग ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि 180 सैनिक बचाव अभियान में जुटे हैं।

सामने आए दिल दहला वाले वीडियो

रियो डी जनेरियो में मची तबाही से जुड़े वीडियो कुछ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में बाढ़ से मची तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

संबंधित खबरें...

Back to top button