Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dhoom-4 : ‘धूम 4’ में रणबीर कपूर की हुई धमाकेदार एंट्री, अभिषेक-उदय की जोड़ी होगी रिप्लेस

Dhoom-4 : ‘धूम 4’ में रणबीर कपूर की हुई धमाकेदार एंट्री, अभिषेक-उदय की जोड़ी होगी रिप्लेस
एंटरटेनमेंट डेस्क। YRF Spy Universe में अब नई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'धूम 4' जुड़ने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर धूम फ्रेंजाइजी की अगली फिल्म में बतौर लीड एक्टर शामिल होंगे। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है। फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। धूम-4 फिल्म से जुड़े इस अनाउंसमेंट ने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया है। फैंस इसके सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धूम 4 अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। यह प्रोजेक्ट आदित्य चोपड़ा के सुपरविजन में तैयार किया जा रहा है, जो धूम फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। पिछली तीन फिल्मों की तरह धूम 4 की स्क्रिप्ट भी विजय कृष्णा आचार्य और आदित्य चोपड़ा ने मिलकर तैयार की है। रणबीर कपूर इस बार लीड रोल में होंगे और वे फिल्म में निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले धूम फ्रेंजाइजी की तीनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इस बार नए पुलिस वाले आएंगे नजर

इस बार धूम 4 की कास्ट में दो नए एक्टर्स को भी शामिल किया जा रहा है जो पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले यह रोल अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा निभाते आ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, रणबीर कपूर ने खुद इस प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा जताई थी और आदित्य चोपड़ा को इस रोल के लिए रणबीर से बेहतर कोई नहीं लगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की कहानी पर अभी काम जारी है। इसके साथ ही कास्टिंग पर भी काम चल रहा है। संभावना है कि धूम 4 साल 2025 या 2026 सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यशराज फिल्म्स इस समय 'वॉर 2', 'अल्फा', और 'टाइगर वर्सेस पठान' जैसी कई बड़ी मेगा बजट फिल्मों पर काम कर रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ये भी पढ़ें- Bachchan Family : आईफा नाइट में ऐश्वर्या राय बच्चन का आराध्या को लेकर करारा जवाब, वीडियो हुआ वायरल… सुनकर आप भी करेंगे तारीफ
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts