PlayBreaking News

बढ़ती उम्र में भी धर्मेंद्र रखते हैं अपनी फिटनेस पर ध्यान, जिम में करते नजर आए एक्सरसाइज

Follow on Google News
बढ़ती उम्र में भी धर्मेंद्र रखते हैं अपनी फिटनेस पर ध्यान, जिम में करते नजर आए एक्सरसाइज
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 89 वर्ष के हो चुके है। लेकिन इतनी उम्र होने के बावजूद भी वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो जिम के एक्सरसाइज करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस और सेलेब्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ सभी काफी पॉजिटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं।  

वीडियो में एक्सरसाइज करते आए नजर 

शेयर किए गए वीडियो में धर्मेंद्र कहते नजर आए कि ‘दोस्तों, मैंने एक्सरसाइज शुरू कर दी है और फिजियोथेरेपी भी कर रहा हूं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। मैं भी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मुझे देखकर आप सब खुश होंगे। देखिए मेरी मसल्स और जांघें। अब मैं और भी कड़ी एक्सरसाइज करूंगा ताकि खुद को फिट और हेल्दी रख सकूं।’

सेलेब्रिटीज ​​​​​​के रिएक्शन

वहीं, उनकी इस वीडियो पर रेमो डिसूजा, टाइगर श्रॉफ, बॉबी देओल, रणवीर सिंह समेत कई सेलिब्रिटीज ने जमकर कमेंट किए हैं। इतना ही नहीं, फैंस भी एक्टर के इस जज्बे को दिल से सलाम कर रहे हैं।

हाल में अस्पताल से निकलते आए थे नजर 

हाल ही में धर्मेंद्र की आंखों की सर्जरी हुई थी। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें धर्मेंद्र कहते नजर आए, ‘मुझमें बहुत दम है, अभी भी जान रखता हूं मैं।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो गए।  वहीं फिल्मों की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इससे पहले उन्होंने करण जौहर की 2023 में आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी अहम भूमिका निभाई थी।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts