अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल, ट्विटर पर शेयर किया सिर्फ नंबर, फैंस बोले- इतिहास आपको माफ नहीं करेगा

Follow on Google News
अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल, ट्विटर पर शेयर किया सिर्फ नंबर, फैंस बोले- इतिहास आपको माफ नहीं करेगा
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को इन दिनों काफी ट्रोल किया जा रहा है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, एक्टर ने ट्वीट की जगह सिर्फ ट्वीट का नंबर लिखा था। अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी उन्होंने कुछ कहे बिना सिर्फ ट्वीट के नंबर को ही शेयर किया। इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना दोबारा शुरू कर दिया है।  

रोज ट्वीट, पर बिना कुछ लिखे

22 अप्रैल के बाद लगातार अमिताभ बच्चन ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन इन ट्वीट्स में सिर्फ एक नंबर लिखा होता है — जैसे 5370, 5371 वगैरह। कोई शब्द नहीं, कोई इमोजी नहीं, न ही कोई भाव। आखिरी बार उन्होंने ट्वीट नंबर 5355 में लिखा था, 'द साइलेंट एक्स क्रोमोसोम… डिसाइडिंग द ब्रेन...'। उसके बाद से सिर्फ नंबर आ रहे हैं।

बिग बी की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

लोगों को पहले लगा कि शायद कोई तकनीकी गड़बड़ी है या कोई मजाक, लेकिन जब ये सिलसिला 15-20 दिनों तक चला, तो सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। खासतौर पर जब अन्य बॉलीवुड सितारों ने आर्मी के समर्थन में पोस्ट किए, तब अमिताभ बच्चन भी ने इसको ट्वीट नहीं किया। एक यूजर ने लिखा, 'सर शायद BSE का रेट बता रहे हैं।' तो किसी ने कहा, 'इतिहास आपको माफ नहीं करेगा अगर आपने अब भी कुछ नहीं कहा।' कई लोग यह भी पूछने लगे कि आखिर ये ट्वीट्स का मतलब क्या है? कुछ लोगों ने तो AI चैटबॉट्स से भी पूछा कि इन ट्वीट्स का मतलब क्या हो सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक यूजर ने कहा, 'सर, देश की सेना के लिए भी कुछ तो बोलिए। हमारे जवान सिर्फ हमारे लिए लड़ रहे हैं।'

पब्लिक इवेंट से भी गायब है अमिताभ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन पिछले रविवार को अपने घर 'जलसा' के बाहर होने वाली फैंस से मुलाकात में शामिल नहीं हुए। यह मुलाकात उनकी एक पुरानी और नियमित परंपरा रही है। इतना ही नहीं, वो WAVES 2025 इवेंट में होने वाले 'लीजेंड्स एंड लेगेसीज' पैनल डिस्कशन में भी नहीं पहुंचे, जबकि उनकी उपस्थिति पहले से तय मानी जा रही थी। अमिताभ बच्चन को अब तक देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाला शख्स माना गया है। उन्होंने कई बार राष्ट्रहित में अपनी बात रखी है। ऐसे में इस बार उनकी चुप्पी लोगों को कुछ अलग और अजीब लग रही है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts