ओडिशा में भाजपा पहली बार बनाएगी सरकार, आंध्र में तेलुगु देशम पार्टी जीती

ओडिशा में भाजपा पहली बार बनाएगी सरकार, आंध्र में तेलुगु देशम पार्टी जीती

भुवनेश्वर/ अमरावती। लोकसभा के साथ-साथ आंध्र और ओडिशा के विस चुनाव के परिणाम भी आ गए हैं। ओडिशा में भाजपा बीजद को पीछे छोड़ते हुए सरकार बना रही है। राज्य की कुल 147 सीटों में से 78 भाजपा ने अपने खाते में डाल ली हैं। बीजद 51 सीटों ही जीत सका है। वहीं, आंध्र में जगन मोहन रेड्डी से हार मिलने के पांच साल बाद तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी को आंध्र विस चुनाव में जबरदस्त जीत की ओर ले गए।

राज्य में भाजपा और जनसेना पार्टी भी उनके साथ गठबंधन में हैं। तेदेपा की जीत के साथ नायडू सीएम के रूप में सदन में वापस आने की 2021 में ली गई अपनी शपथ पूरी कर रहे हैं। वर्ष 2021 में परिवार के सदस्य के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में नायडू ने विधानसभा से बहिर्गमन किया था और कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सदन में लौटेंगे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts