भोपालमध्य प्रदेश

BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- निकाय चुनाव में मिलेगी जीत, उदयपुर में अपराधियों के घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला

भोपाल। मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरण का मतदान पूरा हो गया है। शुरुआती नतीजे आने लगे हैं। औपचारिक घोषणा 14 और 15 जुलाई को होगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ग्रामीण निकायों के चुनावों में दोनों चरणों के रुझान भाजपा की जीत के संकेत दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उदयपुर में अपराधियों के घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला।

संकल्प में कोई विकल्प नहीं होता : शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने जिस तरह के स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। पार्टी संगठन और कार्यकर्ता जिस तरह से बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं। उसके आधार पर सभी 16 नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हर निकाय में भारी बहुमत से जीतकर भाजपा विजय का श्रृंगार करेगी। उन्होंने कहा, हम वचन पत्र नहीं बनाते, हम तो संकल्प लेकर कार्य करते हैं। संकल्प में कोई विकल्प नहीं होता है।

मप्र में चल जाते हैं बुलडोजर : शर्मा

शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जागरूक जनता से यह आग्रह करता हूं कि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करने वाली, देश को बदनाम करने वाली ताकतों को प्रदेश में पैर जमाने का अवसर न दें। यदि इन्हें अवसर मिल गया, तो प्रदेश में भी उदयपुर जैसे हालात बनाने की कोशिश करेंगे। देश में तालिबानी प्रवृत्ति के लोग जिस तरह से अस्थिरता लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोग कांग्रेस और उनके सहयोगियों से समर्थन पाते हैं। यदि ये लोग मध्य प्रदेश में होते, तो अब तक अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिए गए होते। लेकिन, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार इनका समर्थन कर रही है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और देश की सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: BJP का संकल्प पत्र जारी : निकाय चुनाव के 6523 प्रत्याशियों ने एक साथ रोपे पौधे, CM बोले- 21 हजार करोड़ नगरों के विकास में खर्च करेंगे

बीजेपी प्रत्याशियों ने रोपे पौधे

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों, 76 नगर पालिकाओं और 255 नगर परिषदों के भाजपा प्रत्याशियों ने एक जुलाई को चुनाव से पहले शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने, उसके विकास का संकल्प लिया। ये राजनीतिक इतिहास की अनूठी घटना है। सभी प्रत्याशियों ने प्रतीकात्मक रूप से पौधा भी रोपा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल है। हमारी सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। अब हमारा विजन इसे स्वर्णिम प्रदेश बनाने का है, जिसमें नगर निकाय और ग्रामीण निकाय चुनावों की बड़ी भूमिका रहेगी।

कमलनाथ पर कसा तंज

वीडी शर्मा ने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने हाल ही में कहा कि नगर निगम चुनाव उनके एजेंडे में नहीं है। इससे पहले वे कह चुके हैं कि पंचायत के चुनाव पर हम ध्यान नहीं देते। वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ को प्रदेश की जनता को ये बताना चाहिए कि मप्र में उनका इंट्रेस्ट है किसलिए ? कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी का इंट्रेस्ट सिर्फ झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने में है।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस में दो ही जवान हैं; रीपोलिंग के लिए वसूली का कोई प्रस्ताव नहीं

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button