Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : बीजेपी नेता रहे मोनू कल्याणे की पत्नी ने किया सुसाइड, पति की हत्या के बाद से डिप्रेशन में थी

Indore News : बीजेपी नेता रहे मोनू कल्याणे की पत्नी ने किया सुसाइड, पति की हत्या के बाद से डिप्रेशन में थी
इंदौर। एमजी रोड इलाके में बुधवार सुबह भाजपा नेता रहे मोनू कल्याणे की पत्नी दीपिका (28) ने ससुराल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। तीन माह पहले जून में बीजेपी नेता मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से उनकी पत्नी डिप्रेशन में चल रही थी। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

एमवाय लेकर पहुंचे थे परिजन

बताया जाता है कि उसने अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह करीब 9 बजे परिजन उसे मृत अवस्था में लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि आज ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चलेगा। पुलिस घर से सुसाइड नोट की तलाश रही है। परिवार से बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखें वीडियो

सुबह सबको पिलाई थी चाय

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के बाद से ही उनकी पत्नी दीपिका कल्याणे डिप्रेशन में चल रही थी। परिवार के लोगों से बातचीत भी कम किया करती थी। बुधवार सुबह परिवार के सदस्यों को दीपिका ने चाय बनाकर पिलाई थी। इसके बाद अपने कमरे में पहुंचकर फांसी लगा ली। मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं महिला के देवर गणेश कल्याणे का कहना है कि भाभी, मोनू भाई की हत्या के बाद से ही परिवार के सदस्यों से बातचीत कम करती थी और डिप्रेशन में रहा करती थी।

23 जून को मोनू को मारी थी गोली

गौरतलब है कि भाजपा नेता मोनू कल्याणे की 23 जून को 2024 की आधी रात 3 बजे दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर ढहा दिए थे। दोनों आरोपी अभी जेल में है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts