PlayBreaking News

Sagar news : भाजपा नेता के मैरिज गार्डन और दुकानों पर चला बुलडोजर, स्टे ऑर्डर देखकर लौटी टीम, किसान की हत्या का है आरोप, अब तक 13 अपराधी गिरफ्तार

Follow on Google News
Sagar news : भाजपा नेता के मैरिज गार्डन और दुकानों पर चला बुलडोजर, स्टे ऑर्डर देखकर लौटी टीम, किसान की हत्या का है आरोप, अब तक 13 अपराधी गिरफ्तार
सागर। मध्य प्रदेश के सागर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक भाजपा नेता पर किसान की हत्या करने का आरोप है। जिसके चलते प्रशासन ने सोमवार को भाजपा नेता मस्तराम घोषी का राजघाट रोड स्थित अवैध निर्माण ढहा दिया। उसके मैरिज गार्डन और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम यहां दो जेसीबी लेकर पहुंची थी। हालांकि, जबलपुर हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की वजह से नगर निगम की टीम को एक्शन बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा।

बीजपी नेता पर हत्या का आरोप

बीजेपी नेता और उसके साथियों पर गांव के ही एक किसान निर्मल पटेल (40 ) की हत्या का आरोप है। आरोप यह भी है कि किसान की हत्या के बाद परिवार को डरा-धमकाकर उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया था। घटना 28 फरवरी को शहर के मोतीनगर थाने के कनेरादेव इलाके की है। जहां 2 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी बीजेपी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मस्तराम घोषी, मझगुवां अहीर के सरपंच पति पप्पू घोषी, और उसके परिवार के सदस्यों समेत 12 आरोपियों पर अपहरण, हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। उसके दो बच्चे हैं। आरोपियों से निर्मल का प्रॉपर्टी के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद की वजह से आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। [caption id="attachment_110930" align="aligncenter" width="600"] मृतक किसान निर्मल पटेल[/caption]

बीजेपी ने दफ्तर में बुलाकर की थी बेरहमी से मारपीट

मृतक के भाई धनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि कनेरा देव निवासी पप्पू घोषी और उनके साथियों ने निर्मल पटेल को अपने दफ्तर में बुलाकर बेरहमी से पीटा और उसको छोड़ने के एवज में 6 लाख रुपए की मांग की थी। घटनाक्रम के दौरान मृतक का भाई भी वहीं मौजूद था। जहां भाजपा नेता और उनके साथियों ने लात-घूसों और डंडे से बेरहमी से निर्मल पटेल को पीट रहे थे। निर्मल पटेल जब अधमरा हो गया तो आरोपियों ने परिजनों को सौंप दिया और धमकाया कि पुलिस में रिपोर्ट की, तो अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद परिजन निर्मल पटेल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक आरोपी उनके साथ था। जिसकी वजह से परिजनों ने डॉक्टर को सच नहीं बताया और निर्मल के सीढ़ियों से गिरने की बात बताई। मृतक के परिजन घटना के बाद बहुत डर गए थे। इस उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही निर्मल का अंतिम संस्कार कर दिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

28 फरवरी को मोतीनगर पुलिस को कानोकान कनेरादेव गांव में झगड़ा होने की खबर लगी। पुलिस ने गांव में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि निर्मल पटेल की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ।

13 आरोपी अरेस्ट, 1 फरार

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बयान के आधार पर केस दर्ज हुआ, क्योंकि मुख्य सबूत नष्ट हो चुके थे। अब तक पप्पू घोषी, संजेश घोषी, मस्तराम घोषी, ऋषि घोषी, बसंत घोषी, उमेश घोषी, विजय गौंड, संतोष पटेल, सुरेंद्र गौंड, नीतेश अहिरवार, करन पटेल समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गगन घोषी फरार है। चालीसा ग्रुप के जिस ऑफिस में निर्मल से मारपीट की गई थी, उसमें लगे CCTV कैमरे और DVR पुलिस को नहीं मिले। पूछताछ में आरोपियों ने राजघाट बांध में फेंकने की बात कही। ये भी पढ़ें-VIDEO : गुना में ट्रेनी विमान क्रैश, महिला पायलट घायल, नीमच से सागर के लिए भरी थी उड़ान
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts