Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को BJP ने जारी किया शोकॉज नोटिस, 3 दिन के अंदर मांगा जवाब

सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को BJP ने जारी किया शोकॉज नोटिस, 3 दिन के अंदर मांगा जवाब
भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस चुनावी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी काफी सक्रिय और ऐक्शन में मोड़ में नजर आ रही है। शुक्रवार को सागर महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें ये नोटिस बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल बातें लिखने पर पार्टी ने दिया है। साथ ही 3 दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप शेयर किया था मैसेज

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सागर जिले में बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इस दौरान में सागर महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी के मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज शेयर हुआ था। वहीं पार्टी द्वारा शेयर किए गए इस मैसेज को गंभीरता से लिया है। दरअसल, सुशील तिवारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा गया है कि भूपेन्द्र सिंह हो सकते हैं भाजपा के नए अध्यक्ष। इसके साथ ही एक पत्र भी शेयर किया गया था, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के किसी महिला नेत्री के घर आने-जाने का भी जिक्र किया गया था।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल

यह मामला सामने आने के बाद भाजपा संगठन की ओर से सुशील तिवारी को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये आदेश प्रदेश भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी ने जारी किए और 3 दिन के अंदर ही जवाब मांगा है। बता दें कि सुशील तिवारी करीब 9 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1662044107613560834 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts