सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, BJP ने जताया विरोध, कहा - कांग्रेस आदिवासी विरोधी, राष्ट्रपति से माफी मांगे

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, BJP ने जताया विरोध, कहा - कांग्रेस आदिवासी विरोधी, राष्ट्रपति से माफी मांगे
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा कि वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की टिप्पणी पर अब सियासी बवाल खड़ा हो गया है। इसे लेकर बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।

संवैधानिक पद का अपमान करना कांग्रेस की आदत : नड्डा

बयान के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। नड्डा ने कहा कि संवैधानिक पद का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।

बीजेपी सांसद संबित ने भी दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वो सही नहीं है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। ये भी पढ़ें  - ममता कुलकर्णी पर गिरी गाज, किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाया, लक्ष्मी नारायण त्रि‍पाठी भी निष्कासित 
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts