PlayBreaking News

Lok Sabha Elections 2024 : BJP ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण की जगह उनके बेटे को दिया टिकट, रायबरेली में दिनेश प्रताप सिंह होंगे उम्मीदवार

Follow on Google News
Lok Sabha Elections 2024 : BJP ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण की जगह उनके बेटे को दिया टिकट, रायबरेली में दिनेश प्रताप सिंह होंगे उम्मीदवार
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने गुरुवार को एक और सूची जारी की। 17वीं लिस्ट में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। इसी के साथ पिछले कुछ सप्ताह से जारी अटकलों पर विराम लग गया है।

बीजेपी ने बृजभूषण शरण का काटा टिकट

भरतीय जनता पार्टी ने ने कैसरगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया और उनकी जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। करण भूषण सिंह कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह पर जताया भरोसा

पार्टी ने गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लगातार पांच बार जीत दर्ज की है। गांधी अब राज्यसभा की सदस्य हैं। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

दोनों सीटों पर 20 मई को होना मतदान

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह 2019 में भी रायबरेली संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। दोनों सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1786002865565384981 ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय, आधिकारिक घोषणा देर रात तक होने की उम्मीद, नॉमिनेशन का आखिरी दिन कल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts