Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीना में डॉक्टर दंपती ने किया सुसाइड : पति फंदे पर लटका मिला... तो पत्नी की बेड पर मिली लाश, बेटे ने किया खुलासा; कर्ज से परेशान थे माता-पिता

बीना में डॉक्टर दंपती ने किया सुसाइड : पति फंदे पर लटका मिला... तो पत्नी की बेड पर मिली लाश, बेटे ने किया खुलासा; कर्ज से परेशान थे माता-पिता
बीना। मध्य प्रदेश के बीना में कर्ज से परेशान डॉक्टर दंपती ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। पति का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला वहीं पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। सागर जिले के खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बलवीर कैथोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरवाई में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। बेटा पटना से एमबीबीएस कर रहा है। जब वह शनिवार सुबह बीना लौटा तब घटना का पता चला। जिसके बाद बेटे ने पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि, चंद्रशेखर वार्ड नंदन वाटिका में रहने वाले डॉ. बलबीर कैथोरिया 58 वर्ष एवं उनकी पत्नी डॉ मंजू कैथोरिया 55 वर्ष ने अपने ही घर में जान दे दी है। मामले की सूचना सागर की एफएसएल की टीम को दे दी गई है। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी हुई है। फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड से पहले बेटे से की थी बात

माता-पिता ने सुसाइड से पहले बेटे से करीब रात 10 बजे के आसपास बात की थी। उस समय वह बीना आने के लिए पटना से निकल रहा था। सुबह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे खुले हुए मिले। अंदर गया तो माता, पिता को मृत अवस्था में पाया।

पति कुरवाई तो पत्नी बीना में थी डॉक्टर

जानकारी के अनुसार, डॉ. बलबीर कैथोरिया कुरवाई जिला विदिशा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत थे और उनकी पत्नी बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। हाल ही में उनके निर्देशन में बीना सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा भी शुरू कराई गई थी।

तीन साल पहले बेटी ने कर ली थी आत्महत्या

डॉ. बलबीर व मंजू कैथोरिया की एक बेटी भी थी। लेकिन उसने तीन साल पहले पढ़ाई के प्रेशर में आकर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। ये भी पढ़ें - 12 साल में 33 लाख पौधे लगाए, इनमें 27 लाख से अधिक सूख गए
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts