ताजा खबरराष्ट्रीय

बिहार फ्लोर टेस्ट : नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

पटना। बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट को पास कर लिया है। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन में 129 वोट पड़े। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था।

लाइव अपडेट्स….

  • नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास

नीतीश कुमार ने लालू यादव पर साधा निशाना

नीतीश कुमार बोले- 2005 से जब काम करने का मौका मिला तब से ये 18वां साल है। मुझे तो आश्चर्य होता है, ये लोग सुनना नहीं चाहते हैं। मैंने 15 साल में कितना काम किया, बिहार का कितना विकास किया। मुझसे पहले इनके माता-पिता 15 साल शासन में थे, तो बिहार का क्या हाल था। शाम को कोई घर से नहीं निकलता था। हम सबको एकजुट कर रहे थे, उसमें कुछ हुआ और हमको पता चला कि कांग्रेस पार्टी भी डर रही है। इनके पिताजी भी उनके साथ थे, तब हम पुरानी जगह पर आ गए। अब सब दिन के लिए आ गए हैं। किसी का नुकसान नहीं करेंगे।

  • हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़ी हैं – तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव बोले, “हम हमेशा सीएम नीतीश कुमार का सम्मान करेंगे, जब आप इस्तीफा देने के बाद राजभवन से बाहर आए, तो आपने (नीतीश कुमार) कहा मन नहीं लग रहा था। हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़ी हैं, हम आपका समर्थन करने के लिए वहां थे।”

  • मैं नीतीश जी को दशरथ मानता हूं – तेजस्‍वी यादव

    तेजस्‍वी यादव ने कहा की नीतीश जी के मन में तो राम है ही, मैं नीतीश जी को दशरथ मानता हूं। हम मानते हैं कि हम वनवास नहीं आए हैं, बल्कि हम मानते हैं कि हमको इन्‍होंने जनता के पास उनके दुख मजबूरी समझने के लिए भेजा है। इन्होंने ही कहा था कि हमारे ऊपर जो आरोप लगा था उसके पीछे BJP का हाथ था। ED CBI को लगा दिया गया। आपने यह कहा था मर जायेंगे मिट जाएंगे बीजेपी नहीं जाएंगे. यह तो आप हमेशा कहते रहते हैं। हम नीतीश का मन लगाने के लिए साथ नहीं आए थे। हम काम करने के लिए साथ आए थे। जो असंभव था, उसे हमने संभव किया।

  • पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े

  • स्पीकर ने छोड़ी कुर्सी

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है। आरजेडी के विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मुझे पद से हटाए जाने की सूचना है। कानूनी रूप से यह सूचना सही है, अब सदन की कार्यवाही उपसभापति संभालेंगे

  • आरजेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

45 मिनट तक चला राज्यपाल का अभिभाषण

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अभिभाषण समाप्त हो चुका है। राज्यपाल ने करीब 45 मिनट तक अभिभाषण दिया, जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। राज्यपाल बिहार में शिक्षकों की नौकरी की चर्चा कर रहे थे, तभी राजद सदस्यों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

  • राज्य में कानून का राज स्थापित : राज्यपाल

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण विधानसभा के सेंट्रल हाल में शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य को खुशहाली बहु अयामी विकास की शुभकामना देता हूं। राज्य सरकार ने हमेशा सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दिया है। राज्य में कानून का राज स्थापित है। इसे बनाए रखना प्राथमिकता है। बिहार सरकार ने न्याय के साथ सुशासन पर बल दिया। राज्य में कानून व्यवस्था सरकार के लिए सबसे सर्वोच्च नीति, पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था और संधारण की अलग-अलग जिम्मेदारी। 2005 में 72 हजार की जगह 42 हजार पुलिसकर्मी कार्यरत थे। 2 लाख 27 हजार पदों का सृजन किया गया है। तेजी से बहाली की जा रही है। अभी इनकी संख्या 1 लाख 10 हजार हो गई है।

  • बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने विधानसभा को किया संबोधित

bihar governer rajendra adrresses the assmebly

  • विधानसभा के सेंट्रल हॉल में सभी विधायक

vidhayak bihar floor test live

  • विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

  • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहुंचे विधानसभा

  • पश्चिम चंपारण से BJP की दो विधायक पटना में नहीं

पश्चिम चंपारण से बीजेपी की दो विधायक पटना में नहीं हैं। नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा इस समय गोरखपुर में हैं। वहीं, चनपटिया विधायक भागीरथी देवी झारखंड में बताई जा रही हैं। गया की मीटिंग में शामिल होने के बाद से दोनों का फोन नॉट रिचेबल बता रहा है। माना जा रहा है कि दोनों ही फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं होंगी।

  • राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने विधानसभा के बाहर दिखाया विक्ट्री साइन

  • मंत्री विजय चौधरी बोले- स्पीकर को खुद पद छोड़ देना चाहिए, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा

बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी कहते हैं, “आज सिर्फ दो चीजें होंगी। पहला, स्पीकर को खुद ही पद छोड़ देना चाहिए, नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा। दूसरा, सरकार बहुमत परीक्षण जीत जाएगी… हमारे सभी विधायक हमारे संपर्क में हैं।

NDA ने इन नेताओं के लिए दिया अविश्वास संकल्प

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद स्पीकर और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके खिलाफ NDA की तरफ से अविश्वास का संकल्प दिया गया। अगर सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर अपना इस्तीफा दे देते हैं, तो फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। उनके इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा।

तेजस्वी आवास में रात 10 बजे क्यों घुसी पुलिस ?

इस बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे अंशुमन आनंद ने एक पुलिस कंपलेन की। जिसमें दावा किया गया कि उनके बड़े भाई और RJD विधायक चेतन आनंद 10 फरवरी से गायब हैं। इसके बाद रात 10 बजे तेजस्वी आवास पर अचानक सिटी SP चंद्र प्रकाश और SDM भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे। बाद में पुलिस ने पूरा एरिया छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं, तेलंगाना में कैंप कर रहे कांग्रेस के सभी विधायक रविवार शाम पटना पहुंचे। बाद में तेजस्वी यादव के आवास पर सभी विधायकों ने तेजस्वी यादव को अपना नेता चुना।

ये भी पढ़ें – राजद एमएलए के गायब होने की शिकायत, तेजस्वी के घर पहुंची पुलिस

संबंधित खबरें...

Back to top button